डिजिटल बैंकिंग > डिजिटल बैंकिंग का अन्वेषण करें

वह खोजें जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो


Filter icon

एसएमएस बैंकिंग

एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से आप तुरन्त ही अपने अंतरणों और प्रत्येक अंतरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपने खाते पर 24 घण्टे नजर रखने में यह सुविधा आपकी मदद करती है। प्रत्येक बार आपके द्वारा तय की गई सीमा से अधिक धनराशि आहरित या जमा होने पर एसएमएस द्वारा सूचित किया जाता है। अब, एसएमएस बैंकिंग के साथ, आप अपने खाते तक किसी भी अनाधिकृत पहुंच का पता लगाने में हमेशा सक्षम होंगें।

इसके अतिरिक्त, केवल एक एसएमएस भेजकर आपके खाता में शेष राशि और संक्षिप्त विवरण प्राप्ति करने में एसएमएस बैंकिंग आपकी मदद करता है।

पाइंट ऑफ सेल

पि ओ एस अथवा स्वाईप मशीन जैसा की इसे साधारण रूप से जाना जाता है व्यापारी प्रतिष्ठानों को दिया जाने वाला एक तकनीकी उपकरण है जिसकी सहायता से वे ग्राहकों को अपने सामान और सेवा की बिक्री नगदी रहित तरीके से कर सकें. ग्राहक को केवल अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा प्रीपेड़ कार्ड स्वाईप करना होता है.

पि ओ एस टर्मिनल (विक्रय बिंदु) लगाकर अपने व्यवसाय को एक प्रोफेशनल स्वरुप दें.

आईएमपीएस

यूनियन बैंक उद्योग जगत का पहला बैंक है जिसने अपने खुदरा और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए शाखाओं के माध्यम से IMPS शुरू किया है। इसके लिए उसने अपने CBS (कोर बैंकिंग समाधान) में IMPS प्लेटफॉर्म को एकीकृत किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक हमारी किसी भी शाखा से संपर्क कर सकते हैं और तत्काल फंड ट्रांसफर के लिए अनुरोध कर सकते हैं। IMPS सुविधा ग्राहकों को किसी भी अन्य बैंक खाते में प्रतिदिन 5 लाख रुपये तक की राशि तुरंत ट्रांसफर करने की अनुमति देती है। इसके लिए उन्हें केवल लाभार्थी का वैध खाता नंबर और IFSC कोड दर्ज करना होता है।

एनईटीसी फास्टैग

“यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फास्टैग के साथ संपर्क रहित बनें”

फास्टैग उपयोग में आसान; पुनः लोड करने योग्य टैग है जो टोल शुल्क की स्वचालित कटौती को सक्षम बनाता है और आपको नकद लेनदेन के लिए रुके बिना टोल प्लाजा से गुजरने देता है। फास्टैग एक प्रीपेड खाते से जुड़ा होता है, जिसमें से लागू टोल राशि काट ली जाती है। टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का उपयोग करता है और टैग खाता सक्रिय होने के बाद वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है।

फास्टैग राष्ट्रीय राजमार्गों पर परेशानी मुक्त यात्रा के लिए एक आदर्श समाधान है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फास्टैग कार्यक्रम NHAI और IHMCL के तत्वावधान में NPCI द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (NETC) पहल का हिस्सा है।