सामान्य > मानव संसाधन

मानव संसाधन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत के प्रमुख बैंकों में से एक है जिसका लक्ष्य घरेलू परिचालन में सबसे बड़ा बैंक बनना है. पूरे भारत में नेटवर्क होने के साथ साथ, बैंक की विदेशों में भी मौजूदगी है. यह सबसे अधिक टेक्नोसेवी बैंकों में से एक है और अपनी सभी शाखाओं में कोर बैंकिंग समाधान का विस्तार करने वाला पहला प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक था. यूनियन बैंक परिवार के प्रत्येक सदस्य का पेशेवर/व्यावसायिक विकास हमारे लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है. बैंक के पास एक मजबूत और प्रगतिशील मानव संसाधन नीति है और इसने एक पारदर्शी, उद्देश्यपूर्ण और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली अपनाई है, जो कैरियर प्रगति और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के साथ एकीकृत है. बैंक की पदोन्नति नीति भी तेजी से कैरियर विकास की ओर उन्मुख है.

वर्तमान रिक्तियाँ/ भर्ती अधिसूचना

प्रशिक्षण प्रणाली

"संगठन के लिए यह आवश्यक हो गया है कि आचार व्यवहार, कौशल उन्नयन और अपनी मानव पूंजी के ज्ञान को तेजी से एक सीमा तक प्रज्जवलित करें जो संभवत: पहले कभी अपेक्षित नहीं था. भविष्य में बाजार का नेतृत्व करने वाले संगठन वे होंगे जो प्रतिस्पर्धी और विकसित बाजारों में उभरते अवसरों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

यूनियन बैंक में प्रशिक्षण सुविधाएं ऐसे अवसरों तक प्रशंसनीय पहुंच उपलब्ध कराती हैं. हमें सर्वोत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था हेतु छः बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘स्वर्ण मयूर’ प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, तथा पिछले 3 वर्षों से यह पुरस्कार लगातार मिल रहा है."

यूनियन बैंक नॉलेज सेंटर यूबीकेसी के आसपास सेवानिवृत स्टाफ के लिये सूचना नीतियां एवं कोड एचआर आपके द्वार