सामान्य > संयुक्त उपक्रम
संयुक्त उपक्रम
संयुक्त उपक्रम (बैंक की अंशधारिता: 25.10%)
स्टार यूनियन दाई-इची जीवन बीमा (सुड लाइफ) की स्थापना 2009 में हुई थी जो भारत के दो अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जापान की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी दाई-इची लाइफ हाउसिंग होल्डिंग्स का एक संयुक्त उपक्रम है.
सुड लाइफ भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा वितरण की कंपनी है. बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रवर्तित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में सुड लाइफ उपलब्ध कराते हैं.
1902 में स्थापित दाई-इची जीवन बीमा जापान की सबसे बड़ी दूसरी जीवन बीमा कंपनी है और वैश्विक बीमा कंपनियों में शीर्ष के 10 कंपनियों में से एक हैं, जिसे जीवन बीमा कारोबार प्रबंधन में श्रेष्ठ उत्पाद ज्ञान, उच्च कोटि की आस्ति प्रबंधन कुशलता एवं मजबूत परिचालन क्षमता है.
सुड लाइफ बीमा उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो सामाजिक एवं भौगोलिक रूप में फैले हमारे ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूर्ण करता है.
एएसआरईसी एक प्रतिभूतिकरण कंपनी है जो वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम, 2002. (सरफ़ेसिया) के अंतर्गत अपनी गतिविधियां करती है. नवोन्मेषी समाधान रणनीति के तहत अधिकतम लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कंपनी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से आपस में सहमत हुए मूल्यों पर एनपीए अधिग्रहण करती है. एएसआरईसी ऋण वसूली प्राधिकरण (डीआरटी) में अनुमोदित हुए मामलों के माध्यम से बड़ी ही कुशलता के साथ एनपीए का समाधान सुनिश्चित करती है.
https://internationalbank.com.my
आईआईबीएमबी 13.8.2010 को मलेशिया में अस्तित्व में आया था जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (e-AB) एवं इंडियन ओवरसीज बैंक क्रमशः 40%; 25% एवं 35% की हिस्सेदारी है. आईआईबीएम 13.8.2010 को अस्तित्व में आया तथा अपना परिचालन 11.7.2012 को प्रारम्भ किया था. यह कंपनी मलेशिया में बैंकिंग कारोबार करती है जो ग्राहकों की आवश्यकतानुसार जमा एवं ऋण उत्पाद की सुविधा प्रदान करती है.
आईआईबीएम प्रवर्तक बैंकों के माध्यम से भारत में शाखाओं के गहन नेटवर्क के साथ एवं विश्व के प्रमुख वित्तीय केन्द्रों जैसे न्यू यार्क, लंदन, ब्राज़ील, दुबई, हाँगकाँग एवं सिंगापुर में अपने ग्राहकों को वित्तीय समाधान की एक सम्पूर्ण श्रंखला प्रदान करता है जो उनकी विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है.
https://www.unionbankofindiauk.co.uk
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अपनी स्वयं की सब्सिडीयरी जो यूके में कार्य कर रही है .
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड विवेकपूर्ण नियमन प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत है जिसका नियमन विवेकपूर्ण नियमन प्राधिकरण एवं वित्तीय आचार प्राधिकरण द्वारा किया जाता है.
यूनियन बैंक म्यूचुअल फंड का विजन “पूंजी बाज़ारों में विवेकपूर्ण निवेश के माध्यम से निवेशकों को स्थायी प्रगति प्राप्त करने की लिए अवसर प्रदन करने हेतु पुल बनना ” है. यूनियन म्यूचुअल फंड प्रमुख रूप से उत्पाद विकास, विक्रय एवं विपणन, विपणन में लगे हुए लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित प्रशिक्षुओं पर ज़ोर देता है. कंपनी का लक्ष्य फंड हाउस के रूप में पहचान बनाना है जो सही व्यक्ति को सही समय पर सही योजना प्रदान करे. वितरण के अपने मजबूत नेटवर्क के माध्यम से, यह आकांक्षी निवेशकों की बड़ी संख्या तक पहुंचना चाहता है. यूनियन म्यूचुअल फंड पहले यूनियन केबीसी म्यूचुअल फंड के नाम से जाना जाता था.आस्ति प्रबंधन कंपनी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं बेल्जियम के केबीसी आस्ति प्रबंधन एनवी के बीच साझेदारी के साथ प्रारम्भ हुई थी. इस साझेदारी में यूनियन बैंक की हिस्सेदारी 51% थी और शेष केबीसी आस्ति प्रबंधन एनवी की थी. अगस्त,2016 में केबीसी आस्ति प्रबंधन इस साझेदारी सी बाहर जाने की घोषणा की तथा शेष अंशों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रय कर लिया गया. इस प्रकार, म्यूचुअल फंड कंपनी का 100% स्वामित्व अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास है.
Website : https://www.ubisl.co.in
यूबीआई सर्विसेज लिमिटेड बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसे नवंबर 1999 में स्थापित किया गया था। संस्थागत इक्विटी ब्रोकिंग, इक्विटी शेयरों के व्यापार, सीडी/सीपी के कार्य करने के अलावा, मूल बैंक के लिए कंपनी वर्तमान में आवास, बंधक, शिक्षा और वाहन जैसे खुदरा ऋण, एमएसएमई ऋण, गोल्ड लोन और क्रेडिट कार्ड बाजार से प्राप्त कर रही है तथा अन्य गैर-कोर बैक ऑफिस सपोर्ट सेवाएँ प्रदान कर रही है । कंपनी का मुख्यालय ठाणे में है और भारत के अन्य क्षेत्रों में अपने पदचिन्हों का विस्तार कर रही है।
आन्ध्रा बैंक फाइनेंशियल सर्विसेस बैंक की एक 100% सहायक संस्था है जिसका निगमन वर्ष 1991 में किराया खरीद तथा पट्टेदारी गतिविधियों के लिए किया गया था। एबीएफ़एसएल ने जुलाई 1991 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। तथापि, कंपनी ने अगस्त 1992 में अपनी गतिविधियों को बंद कर दिया और गैर-बैंकिंग, गैर-वित्तीय संस्थान (एनबीएनएफ़आई) के रूप में बरकरार है।
यूनियन म्यूचुअल फंड के लिए यह ट्रस्टी कंपनी के रूप में कार्य करती है.
चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है जिसका मुख्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश में है। बैंक की कुल आस्ति 31 मार्च, 2022 को ₹ 11350 करोड़ है। 31 मार्च 2022 को बैंक का कुल राजस्व ₹ 1022.58 करोड़ तथा शुद्ध लाभ ₹ 162.34 करोड़ है। वेबसाइट: https://www.cggb.in
शेयरधारक:
- भारत सरकार : 50%
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 35%
- आंध्र प्रदेश सरकार : 15%

