डिजिटल बैंकिंग > डिजिटल बैंकिंग का अन्वेषण करें > आईएमपीएस

आईएमपीएस

यूनियन बैंक उद्योग जगत का पहला बैंक है जिसने अपने खुदरा और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए शाखाओं के माध्यम से IMPS शुरू किया है। इसके लिए उसने अपने CBS (कोर बैंकिंग समाधान) में IMPS प्लेटफॉर्म को एकीकृत किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक हमारी किसी भी शाखा से संपर्क कर सकते हैं और तत्काल फंड ट्रांसफर के लिए अनुरोध कर सकते हैं। IMPS सुविधा ग्राहकों को किसी भी अन्य बैंक खाते में प्रतिदिन 5 लाख रुपये तक की राशि तुरंत ट्रांसफर करने की अनुमति देती है। इसके लिए उन्हें केवल लाभार्थी का वैध खाता नंबर और IFSC कोड दर्ज करना होता है।

IMPS क्या है?

त्वरित भुगतान सेवा (IMPS) मोबाइल फोन/ शाखा/ इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध एक तत्काल अंतर-बैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड हस्तांतरण सेवा है।

IMPS सुविधा का लाभ कैसे लें?

IMPS सुविधा का लाभ उठाने के लिए कृपया अपने बैंक के साथ मोबाइल बैंकिंग हेतु अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।

IMPS का उपयोग कर फंड ट्रांसफर करें:

नीचे दिये गए विकल्प का उपयोग कर IMPS के माध्यम से आप अन्य बैंक खाते में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं

IMPS के सहभागी बैंक

IMPS की सुविधा देने वाले बैंकों की सूची नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट www.npci.org.in पर उपलब्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)