सामान्य > यूनियन भाषा सौहार्द इंद्रधनुष
यूनियन भाषा सौहार्द इंद्रधनुष
यह यूनियन बैंक की अनोखी पहल है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2012 में व्यवहारिक भाषा ज्ञान के नाम से की गयी थी. व्यवहारिक भाषा ज्ञान के तहत हिंदी बोले और लिखे जाने के आधार पर तीन क्षेत्रों में चिन्हित देश के राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में से “ग क्षेत्र” के रूप में चिन्हित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को लक्ष्य किया गया था. जिसका मुख्य उद्देश्य “ग” क्षेत्र में पदस्थ स्टाफ सदस्यों को उस क्षेत्र के क्षेत्रीय भाषा की जानकारी प्रदान करना था. वर्ष 2012 में शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत 6 भाषाओं में पुस्तिकाएँ प्रकाशित की गई ताकि हमारे शाखाओं/ कार्यालयों में पदस्थ स्टाफ सदस्यों द्वारा ग्राहकों को उनकी भाषा में बैंकिंग सुविधा प्रदान कर सके.
इसी पहल को आगे बढाते हुए वर्ष 2024 में यूनियन भाषा सौहार्द इंद्रधनुष के नाम से नए क्लेवर में परिचालित किया गया. इस पहल के अंतर्गत “ग” क्षेत्र में पदस्थ स्टाफ सदस्यों हेतु 8 सप्ताह तक कुल 30 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. प्रशिक्षण हेतु पुन: हमारे बैंक के स्तर पर 6 भाषाओं (तमिल, तेलुगू, कन्नड, मलयालम, असमिया, बंगला, मराठी) में वर्णमाला, अंक, सामान्य बोलचाल, बुनियादी लेखन एवं पठन कौशल से संबंधित पुस्तिकाएँ भी जारी की गई हैं. प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी स्टाफ सदस्यों की प्रशिक्षित भाषा संबंधी पात्रता परीक्षा भी ली जाती है तथा इस आधार पर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है.

