सामान्य > यूनियन बैंक ज्ञानार्जन केंद्र (यू.बी.के.सी.) के आसपास

यूनियन बैंक ज्ञानार्जन केंद्र (यू.बी.के.सी.) के आसपास

यू.बी.के.सी. के आस पास  यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, ज्ञानार्जन केंद्र  बन्नेरघट्टा, बेंगलूर

यू.बी.के.सी. कैंपस अत्यंत मनोरम है और इसमें जॉगिंग ट्रैक, जिम्नाज़ियम, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, नौका विहार तथा आम, चीकू व नारियल के बागानों सहित दुधारु पशुओं एवं भेड़ों से युक्त एक डेयरी फार्म भी है.

टेबल टेनिस, ब्रिलियर्ड्स, कैरम इत्यादि के लिए एक मनोरंजन कक्ष कैंपस में उपलब्ध है. यहां एक समृद्ध लाइब्रेरी भी है, जिसमें लाइब्रेरियन का पूरा सहयोग प्राप्त होता है. पूरा कैंपस वाई-फाई सुविधायुक्त है, ताकि इसके किसी कोने से इंटरनेट सुविधा प्राप्त की जा सके. विशेष आयोजनों के लिए यहां अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त एक सभागार भी है.

कैंपस में स्टाफ क्वार्टर्स, प्रशिक्षणार्थियों के लिए हॉस्टल/ कार्यपालक हॉस्टल भी बनाया गया है. अतिथि गृह में उच्च प्रबंधन वर्ग के कार्यपालकों एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों को ठहराया जाता है.

स्थिरता प्रयासों के अनुरूप, पूरे परिसर को 200 किलोवाट के ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्र द्वारा संचालित किया जाता है, जो अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण के अनुकूल प्रयासों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पूरा परिसर पर्यावरण के अनुकूल और प्लास्टिक मुक्त परिसर है।