ऑनलाइन बचत खाता खोलने हेतु एक त्वरित मार्गदर्शिका

ऑनलाइन बचत खाता खोलने हेतु एक त्वरित मार्गदर्शिका
ऑनलाइन बचत खाता खोलने हेतु एक त्वरित मार्गदर्शिका

बचत खाता ब्याज दर , उच्चतम ब्याज बचत खाता,बचत बैंक खाता

बचत खाताकई बैंकों द्वारा वैश्विक स्तर पर प्रदान की जाने वाली एक बहुत ही सामान्य सेवा है. एक बचत खाते द्वाराआप भविष्य के लिए अपने धन का प्रबंधन करने या दैनिक व्ययों को प्रबंधित करने जैसे लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं.

  • बचत बैंक खाता क्या है ?

एक बचत खाता बैंक में एक सामान्य खाता होता है जिसमें आप अपनी अतिरिक्त आय जमा कर सकते हैं जबकि उस पर ब्याज की प्राप्ति बचत खाते की ब्याज दर के अनुसार होती है. अर्जित ब्याज प्रतिवर्ष तिमाही आधार पर आपके खाते में स्वतः जमा हो जाता है.

एक बचत खाता आपके वित्त को सहजता से प्रबंधित करने में बहुत सहायक होता है.बचत खाता खोलना एक सरल कार्य है जो केवल चंद मिनटों में खोला जा सकता है. इसके अलावा, अधिकांश बैंकों की प्रक्रिया समान है. यदि आप बचत खाता खोलने के इच्छुक हैं, तो यहां हम आपके लिए विस्तृत प्रक्रिया वर्णित कर रहे हैं.

आप दो माध्यमों से बचत बैंक खाता खोल सकते हैं:

आप अपनी इच्छानुसार बैंक में सीधे व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं. यह एक आसान तरीका है आपको बैंक कर्मचारी द्वारा निर्बाध रूप से सहायता मिलेगी, जो विशेष रूप से यही कार्य करते हैं.

वैकल्पिक रूप से, और सबसे आसानी से, आप त्वरित रूप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हाँ, यह बहुत आसान है और बहुत समय बचाता है. ऑनलाइन बचत खाता खोलने हेतु, प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको केवल एक मोबाइल नंबर चाहिए. स्वयं बैंक जाने के स्थान पर आपको केवल ऑनलाइन आवेदन को प्रस्तुत करना है और दस्तावेजों को संलग्न करना है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन बचत खाता कैसे खोला जाए, इस पर एक त्वरित मार्गदर्शिका यहां दी गई है:

ऑनलाइन माध्यम से खाता खोलने के लिए निम्नलिखित पूर्व-आवश्यकताएं हैं.

  • आधार कार्ड
  • ओटीपी हेतु आधार से लिंकमोबाइल
  • पैन कार्ड
  • फोटोग्राफ की हाल ही में स्कैन की गई इमेज-साइज़ 1 एमबी तक
  • एड्रेस प्रूफ ऑफ एड्रेस (पीओए) की स्कैन की गई इमेज - साइज1 एमबी तक
  • पहचान के प्रमाण की स्कैन की गई इमेज- साइज 1 एमबी तक
  • हस्ताक्षर स्कैन साइज 1 एमबी तक
  • खाता खोलते समय मोबाइल को ओटीपी सत्यापन हेतु शाखा में व्यक्तिगत रूप से ले जाना होगा.

तो क्या आप तैयार हैं??? हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइटwww.unionbankofindia.co.in पर जाएं Digital Banking → Self Service Banking → Online Account Opening → Saving Account or click here to open saving account Online

सभी अनिवार्य विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें. आवेदन को सेव करने पर, एक संदर्भ संख्या जेनरेट होती है, और आवेदक विवरण कॉलम में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होता है. उसके बाद सिस्टम ग्राहक को आवेदन पत्र जमा करने के लिए इंगित करता है. आवेदन जमा करने के पश्चात, कृपया यूनिक संदर्भ संख्या और केवाईसी दस्तावेजों के साथ,जैसा ऑनलाइन आवेदन में उल्लिखित है, मूल प्रति के साथ फोटोकॉपी सहित और दो पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटोग्राफ के साथसत्यापन एवं जमा हेतु शाखा में जाएं.

तदनंतर, आपको आगे की आधिकारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बैंक अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया के सत्यापन की प्रतीक्षा करनी होगी.

सत्यापन प्रक्रियापूर्ण होने के पश्चात, आपको अपने नए बचत बैंक खाते में कुछ प्रारंभिक जमा करना होगा; बचत खाते में व्यवस्थित अपेक्षित न्यूनतम शेष खातों के आधार पर भिन्न हो सकता है. इस प्रक्रिया के पश्चात आप बैंक के खाताधारक बन जाएंगे. जीरो बैलेंस बचत खाता के मामले में, कोई राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है.

नकदी जमा करने के पश्चात, बैंक अधिकारी आपको एक डेबिट कार्ड और खाते से संबंधित दस्तावेज प्रदान करेंगे. आप डेबिट कार्ड हेतु ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

निष्कर्ष

बस ! इन सरल चरणों और कुछ दस्तावेजों के साथ आप बिना किसी व्यवधान के बचत खाता खोल सकते हैं.