ऋण > खुदरा ऋण > शिक्षा ऋण

वह खोजें जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो


Filter icon

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना

यूनियन एजुकेशन स्कीम – प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत, भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) आदि जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र आकर्षक और लचीले शिक्षा ऋण का लाभ उठा सकते हैं। ये ऋण ट्यूशन फीस, छात्रावास व्यय, पुस्तकों और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे मेधावी छात्रों को वित्तीय बाधाओं के बिना विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। सरल प्रक्रिया, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और भविष्य की आय क्षमता के अनुरूप पुनर्भुगतान विकल्पों के साथ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत के शीर्ष संस्थानों में छात्रों को उनके शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है।

“पीएम – विद्यालक्ष्मी योजना” (PMV) एक विशेष शिक्षा ऋण योजना है, जिसके अंतर्गत मेरिट के माध्यम से शीर्ष 1425 क्यूएचईआई (QHEI) में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों को बिना किसी संपार्श्विक (Collateral) और गारंटर के शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता है। सभी पारिवारिक आय वर्ग के छात्र इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

योजना की मुख्य विशेषताएँ

अधिकतम ऋण राशि

कोई सीमा नहीं

संपत्ति

कुछ नहीं

गारंटी

कुछ नहीं

ब्याज छूट

- रु.4.50 लाख तक की आय हेतु 100%

- रु.4.5 लाख से 8 लाख तक की आय हेतु 3%

शिक्षा ऋण खाते में सीबीडीसी माध्यम से भुगतान

क्रेडिट गारंटी

75% तक Rs.7.50 लाख

कितनी संस्थाएँ कवर की गई हैं

1425 (सभी पाठ्यक्रम)

वितरण का तरीका

विध्यालक्ष्मी पोर्टल एकीकरण के माध्यम से डिजिटल

नोट : विस्तृत विवरण परिशिष्ट II के रूप में संलग्न हैं

सभी शाखाओं /क्षेत्रीय कार्यालयों / आरएलपी / कार्यालयों से अनुरोध है कि उपरोक्त योजना को ध्यानपूर्वक नोट करें तथा इस योजना के तहत अधिकतम संख्या में ऋण प्रस्तावों को संग्रहीत करने के लिए कार्यनीति तैयार करें.

विदेशों में प्रीमियर एब्रोड अध्ययन हेतु यूनियन विशेष शिक्षा ऋण योजना

यूनियन एजुकेशन योजना- आईएसबी के लिए शिक्षा ऋण

यूनियन एजुकेशन भारत /विदेश/ एनआरआई छात्र

एक बेहतरीन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थान में अध्ययन करने की आपकी महत्वाकांक्षा को यूनियन एजुकेशन लोन के रूप में सबसे अच्छा वित्तीय भागीदार मिला है। कम कागजी कार्रवाई और प्रतिस्पर्धी ब्याज दर के साथ सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक वित्त प्राप्त करें।

आप अपनी शिक्षा यात्रा को और भी अधिक सुविधाजनक और त्वरित बनाने के लिए भारत और विदेशी संस्थानों के लिए यूनियन एजुकेशन लोन का लाभ ऑनलाइन भी उठा सकते हैं। तो आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं? आज ही अपने सही भविष्य की ओर सही कदम उठाएँ।

EMI की गणना करें

यूनियन एजुकेशन – कौशल विकास ऋण

अपने कौशल विकास शिक्षा को सही तरीके से वित्तपोषित करके देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें। यूनियन एजुकेशन के साथ, अपने सपनों की मंजिल तक पहुँचने के लिए अपने करियर पथ की ओर कदम बढ़ाने का समय आ गया है।

न्यूनतम कागजी कार्रवाई और ऑनलाइन उपलब्धता के साथ, यह एक आदर्श वित्त है जो आपके शैक्षिक लक्ष्यों के लिए परेशानी मुक्त वित्तीय समाधान खोजने में आपकी मदद करने के लिए प्रतिस्पर्धी ब्याज दर प्रदान करता है।


EMI कैलकुलेटर

यूनियन एजुकेशन – शुल्क प्रतिपूर्ति

यूनियन किसान शिक्षा सुविधा

शिक्षा ऋण – सब्सिडी और सीजीएफएसईएल

शैक्षिक ऋण ब्याज दर

  • यहाँ क्लिक करें ब्याज दर के लिए