खाते और जमा > वेतन खाता
वह खोजें जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो
क्लासिक वेतन खाता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लासिक वेतन खाते में आपका स्वागत है, जो आपको उन्नत बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक आधुनिक सुपर सैलरी खाता है। नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया यह क्लासिक वेतन खाता पारंपरिक बैंकिंग से परे है, जो विशेष लाभ और सुविधाओं की बहुलता प्रदान करता है। प्लैटिनम एटीएम कार्ड जारी शुल्क से लेकर उसके वार्षिक रखरखाव शुल्क के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा और ऋण प्रसंस्करण शुल्क में रियायतों के साथ, क्लासिक वेतन खाता वित्तीय सशक्तिकरण की कुंजी है।
एक्सिक्यूटिव वेतन खाता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एक्सिक्यूटिव वेतन खाता नामक एक सुपर सैलरी खाता को विशेष रूप से उन नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों जिनकी मासिक आय ₹ 25,000 से ₹ 74,999 के बीच है, को वित्तीय सशक्तिकरण की सुविधा का लाभ उठाने के लिए तैयार किया गया है। एक्सिक्यूटिव वेतन खाता सिग्नेचर/ रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड, असीमित एटीएम पहुंच और व्यापक बीमा कवरेज प्रदान करते हुए अद्वितीय लाभ और सुविधाओं के साथ बेहतर बैंकिंग अनुभव को पुनःपरिभाषित करता है। पर्याप्त ओवरड्राफ्ट सुविधाओं से लेकर ऋण पर शुल्क रियायतों तक, एक्सिक्यूटिव वेतन खाता केवल एक बैंकिंग समाधान नहीं है, बल्कि एक उज्जवल वित्तीय भविष्य का प्रवेश द्वार है।
प्रीमियर वेतन खाता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा प्रीमियर वेतन खाते नामक एक सुपर सैलरी खाता को विशेष रूप से उन नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों जिनकी मासिक आय प्रति माह 75,000 और उससे अधिक है, को वित्तीय सशक्तिकरण की सुविधा का लाभ उठाने के लिए तैयार किया गया है। प्रीमियर वेतन खाता मात्र एक बैंक खाता ही नहीं बल्कि अद्वितीय लाभ और सुविधाओं के साथ बेहतर बैंकिंग अनुभव के लिए एक पासपोर्ट की तरह है। विशेष बीमा कवरेज से लेकर ऋण पर शुल्क रियायतों तक, इस खाता को आपके बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिग्नेचर/ रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड, असीमित एटीएम एक्सेस और पर्याप्त ओवरड्राफ्ट सुविधाओं के साथ, प्रीमियर वेतन खाता उच्च आय वर्ग वाले ग्राहकों को परंपरागत बैंकिंग की सीमा से हटकर अनन्य अनुभव प्रदान करता है ।

