डिजिटल बैंकिंग > ऐप बैंकिंग > यूनियन वर्चुअल कनेक्ट
यूनियन वर्चुअल कनेक्ट
अन्वेषण करें
यूनियन वर्चुअल कनेक्ट (यूवीकॉन) बैंक के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9666606060
पर उपलब्ध है ।
1. यूनियन वर्चुअल कनेक्ट (यूवीकॉन):
यूवीकॉन ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप चैट मैसेंजर का उपयोग करके बैंकिंग सेवाओं को दूरस्थ रूप से एक्सेस करने का एक अभिनव प्रयास है. यूवीकॉन ग्राहकों को उनके खातों से संबंधित पूछताछ हेतु जुड़ने के लिए व्हाट्सएप संचार प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. यूवीकॉन वर्तमान में 7 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बांग्ला और तमिल में उपलब्ध है.
यूवीकॉन के विभिन्न मॉड्यूल के अंतर्गत वर्तमान में उपलब्ध सेवाओं की सूची इस प्रकार है :
| खाता सेवाएँ | सरकारी एवं कर सेवाएँ | डेबिट कार्ड सेवाएँ | क्रेडिट कार्ड सेवाएँ | चैक सेवाएँ | ऋण सेवाएं | अन्य सेवाएँ | अकाउंट सेटिंग | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
खाते में शेष |
फार्म 16 / 16ए |
डेबिट कार्ड ब्लॉक |
क्रेडिट कार्ड बिल देय |
चेक स्थिति |
आवास ऋण विवरण |
डोर स्टेप बैंकिंग |
एमपिन पुनः निर्धारण |
||
|
मिनी स्टेटमेंट |
फार्म 15जी / एच |
डेबिट कार्ड अन्ब्लॉक |
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक |
चेक रोकें |
व्यक्तिगत ऋण विवरण |
व्योम एप्लिकेशन |
टीपिन पुनः निर्धारण |
||
|
लॉकर किराया पूछताछ |
पीपीएफ़(PPF) जमाराशि |
सेट ग्रीन पिन |
क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक |
चेक बुक अनुरोध |
स्वर्ण ऋण कैल्कुलेटर |
ऋण हेतु आवेदन |
टीपिन याद नहीं |
||
|
अकाउंट स्टेटमेंट |
एसएसए(SSA) जमाराशि |
डेबिट कार्ड सीमा |
कार्ड स्टेटमेंट |
पॉज़िटिव पे |
एमएसएमई ऋण विवरण |
ईएमआई कैलकुलेटर |
डी रजिस्टर |
||
|
खाता विवरण |
पेंशन स्लिप |
डेबिट कार्ड हॉटलिस्ट |
सेट ग्रीन पिन |
|
शिक्षा ऋण |
ब्याज दरें |
भाषा बदलें |
||
|
बेलेंस सर्टिफिकेट |
पीपीएफ़(PPF) स्टेटमेंट |
डेबिट कार्ड आवेदन |
क्रेडिट कार्ड आवेदन |
|
वाहन ऋण |
अवकाश कैलेंडर |
|
||
|
खाता फ्रीज़ |
एसएसए(SSA) स्टेटमेंट |
द्वितीयक खाता जोड़ें |
|
|
आवास ऋण ब्याज पत्र |
आधार नंबर लिंक करें |
|
||
|
खाता अन्फ्रीज़ |
|
|
|
|
मुद्रा ऋण |
खाता खोलें |
|
||
|
ब्याज प्रमाणपत्र |
|
|
|
|
शिक्षा ऋण ब्याज प्रमाणपत्र |
नामांकन विवरण |
|
||
|
री-केवाईसी |
|
|
|
|
|
स्पिन एन लर्न |
|
||
|
लेनदेन विवाद |
|
|
|
|
|
साइबर सुरक्षा टिप |
|
||
|
जमा विवरण |
|
|
|
|
|
एटीएम खोजें |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
शाखा खोजें |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
एसएमसी ऑनलाईन खाता |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
एनपीएस ऑनलाईन खाता |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
दिव्यांगजन सहायता |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
शिकायत निवारण |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
खाता एवं जमा उत्पाद |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
खुदरा ऋण उत्पाद |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
एमएसएमई ऋण उत्पाद |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
एग्री कारोबार उत्पाद |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
गोल्ड लोन उत्पाद |
|
||
|
|
|
|
|
|
|
यूवीए के साथ चैट |
|
||
2. महत्वपूर्ण सूचना:
2.1 केवल सीबीएस में पंजीकृत मोबाइल नंबर द्वारा यूवीकॉन के सभी सेवाओं की उपयोग किया जा सकता है
2.2 यूवीकॉन के अन्य सेवाओं को अपंजीकृत मोबाइल नंबर से भी प्रयोग कर सकते हैं
2.3 बैंक का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर यूवीकॉन 9666606060 को फोन निर्देशिका में सुरक्षित रखे . बैंक ने व्हाट्सएप के साथ एक अधिकृत व्यवसायिक खाता (Authentic Business Account) खोला है. उपयोगकर्ता की संपर्क सूची में नाम के साथ नंबर को सुरक्षित करने के बाद, व्हाट्सएप चैट विंडो पर आधिकारिक नीले रंग की टिक के साथ नंबर का प्रमाणीकरण निर्धारित किया जा सकता है.
2.4 यूनियन वर्चुअल कनेक्ट (UVConn) में पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ता को बैंकों के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर (9666606060) पर "Hi" भेजना होगा.
2.5 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उपयोगकर्ता को यूवीकॉन को शुरू करने के लिए एक बार फिर से "Hi" भेजना है.
2.6 उपयोगकर्ता को वांछित सेवाओं के लिए संबंधित मेनू को चुनना है
2.7 यूवीकॉन उपयोग के दौरान, उपयोगकर्ता को मुख्य मेनू पर वापस जाने के लिए "मेनू" इनपुट करना होगा.
2.8 उपयोगकर्ता को किसी भी चरण में यूवीकॉन से लॉग आउट के लिए, "Exit" इनपुट करना होगा.
2.9 उपयोगकर्ता के "Exit" प्रेषित करने के बाद उपयोगकर्ता से प्रतिक्रिया मांगी जाएगी।
2.10 यूवीकॉन सेवाएँ भारत के निवासी साथ ही साथ अनिवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।
3. यूवीकॉन में रजिस्ट्रेशन / डी- रजिस्ट्रेशन / री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :
यूवीकॉन में रजिस्ट्रेशन, डी- रजिस्ट्रेशन, री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को यहां परिभाषित किया गया है.
3.1 पंजीकरण प्रक्रिया : बैंक सीबीएस के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर वाला उपयोगकर्ता, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अर्थात 9666606060 पर 'Hi' टाइप कर सकता है. उपयोगकर्ता को एक ओटीपी मिलेगा और ओटीपी दर्ज करने पर, सिस्टम ओटीपी को प्रमाणित करेगा. ओटीपी के प्रमाणीकरण के बाद, सिस्टम व्हाट्सएप मैसेंजर में एक यूआरएल प्रदान करेगा जहां ग्राहक को एमपिन और टीपिन सेट करना होगा और नियम और शर्तों से सहमत होना होगा. एक बार जब उपयोगकर्ता एमपिन और टीपिन सेट कर लेता है, तो पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
3.2 डी- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: यदि उपयोगकर्ता यूवीकॉन से डी-रजिस्टर करना चाहता है, तो उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध माध्यम हैं :
- यूवीकॉन के माध्यम से स्व डी- रजिस्ट्रेशन:उपयोगकर्ता को अकाउंट सेटिंग्स पर जाना है -> यूवीकॉन से डी-रजिस्टर करने के लिए डी-रजिस्टर विकल्प को चुने.
- ईमेल भेजकर: यदि मोबाइल खो जाता है, तो उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर की सूचना देते हुए पंजीकरण हटाने के लिए customercare@unionbankofindia.bank पर एक ईमेल संचार भेज सकता है.
3.3 पुन: पंजीकरण प्रक्रिया जिस ग्राहक ने डी-रजिस्टर्ड किया है, वह व्हाट्सएप नंबर 9666606060 पर 'Hi' भेजकर और एमपिन, टीपिन सेट करके एवं नियम और शर्तों को स्वीकार करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करके री रजिस्ट्रेशन कर सकते है.
4. सुरक्षा दृष्टिकोण :
4.1 यूवीकॉन को 3 फैक्टर प्रामाणिकता (ओटीपी, एमपिन और टीपीआईएन) के साथ सक्षम किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्पाद का उपयोग सुरक्षित है. उपयोगकर्ता को ओटीपी सत्यापित करने और फिर एमपिन और टीपिन सेट करने की आवश्यकता होती है.
4.2 पंजीकृत मोबाइल नंबर के सत्यापन हेतु ओटीपी आवश्यक है. यह उपयोगकर्ता को यूवीकॉन में ऑनबोर्ड / पंजीकरण करने में सक्षम बनाता है.
4.3 एमपिन की आवश्यकता तब होती है जब उपयोगकर्ता को खाता सेवाओं, सरकारी एवं कर सेवाओं, चेक सेवाओं, क्रेडिट कार्ड सेवाओं, डेबिट कार्ड सेवाओं, ऋण सेवाओं, अन्य सेवाओं और अकाउंट सेटिंग्स से संबंधित सेवाओं का उपयोग करना होता है.
4.4 टीपिन की आवश्यकता तब पड़ती है जब उपयोगकर्ता को वित्तीय सेवाओं से संबंधित सेवाओं का उपयोग करना है, जिसे भविष्य के यूवीकॉन संस्करण में शुरू किया जाएगा.
4.5 ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया के दौरान, एमपिन और टीपिन सेट करते समय, उपयोगकर्ता नियम और शर्तें को पढ़ने के लिए नियम और शर्तें के लिंक पर क्लिक करना होगा और यूवीकॉन में आगे बढ़ने हेतु स्वीकृत करना होगा.
4.6 ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान, उपयोगकर्ता को एमपिन और टीपिन दोनों सेट करने होंगे. लेकिन यूवीकॉन में उपलब्ध वर्तमान सेवाओं के लिए, सिस्टम टीपिन हेतु जोर नहीं देगा. भविष्य के यूवीकॉन संस्करण की विशेषताओं के लॉन्च के बाद टीपिन की आवश्यकता होगी.
4.7 उपयोगकर्ता को फ़िंगरप्रिंट लॉक / स्क्रीन लॉक सेटिंग ('सेटिंग - गोपनीयता – फ़िंगरप्रिंट / फेस लॉक सुविधा) का उपयोग करना होगा. यह सेटिंग मोबाइल डिवाइस लॉक के अलावा एक अन्य 'एप्लिकेशन लॉक' के रूप में कार्य करती है जिसे व्हाट्सएप एप्लिकेशन को अनलॉक करने की आवश्यकता होगी. यदि उपयोगकर्ता ने डिवाइस को खुला छोड़ दिया है, तो सेटिंग व्हाट्सएप तक अनधिकृत पहुंच को रोक देगी और व्हाट्सएप एप्लिकेशन को अनलॉक करने के लिए मोबाइल स्वामी की उंगली / चेहरे की आवश्यकता होगी.
4.8 उपयोगकर्ता को व्हाट्सएप के टू स्टेप वेरिफिकेशन विधि (सेटिंग - टू स्टेप वेरिफिकेशन- इनेबल) का उपयोग करना होगा जिससे सिम क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी से बचा जा सके. इस सेटिंग का उपयोग करने के साथ, यदि कोई उपयोगकर्ता किसी अन्य या नए डिवाइस पर फिर से व्हाट्सएप पर अपना नंबर पंजीकृत करता है, तो उपयोगकर्ता को उस पिन को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा जिसे उसने पहली बार इस सुविधा का उपयोग करते समय सेट किया है.
4.9 प्रत्येक पूछताछ के पूर्ण होने के बाद, सिस्टम "गोपनीयता बनाए रखने के लिए कृपया अपना चैट इतिहास को हटाए” का संदेश प्रदर्शित करेगा. यह सलाह दी जाती है कि उपयोगकर्ता चैट इतिहास को नियमित आधार पर हटा दें ताकि पुरानी चैट पंजीकृत ग्राहक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को न दिखाई दे.

