कॉर्पोरेट ऋण > चैनल वित्त > यूनियन ट्रेड्स
यूनियन ट्रेड्स
- ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) एमएसएमई के लिए फाइनेंसर अर्थात बैंकों द्वारा ऑनलाइन बोली लगाने के माध्यम से प्रतिस्पर्धी दरों पर अपने व्यापार प्राप्तियों की नीलामी करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. यह वित्तपोषण की कम लागत के लिए एक स्रोत है क्योंकि वित्तपोषण खरीदार की क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर आधारित है.
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने RXIL और A.TREDS LIMITED (invoicemart.com) के TReDS प्लेटफॉर्म पर भागीदारी के लिए मानक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है.
- ऑन बोर्डिंग और संचालन के लिए, सभी प्रतिभागियों (क्रेता यानी कॉरपोरेट्स / सेलर यानी एमएसएमई) को TReDS प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना आवश्यक हैं.
- एमएसएमई के लिए, यह ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सर्वोत्तम दरों पर वित्तपोषण प्राप्त करने के लिए उत्तम सेवा / प्रक्रिया प्रदान करता है. बेहतर तरलता के परिणामस्वरूप कम प्रशासनिक / परिचालन लागत के साथ कुशल कार्यशील पूंजी प्रबंधन होगा.
- कॉर्पोरेट्स स्वयं के कार्यशील पूंजी चक्र का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं और एमएसएमईडी अधिनियम के अनुपालन में एमएसएमई को समय पर भुगतान कर सकते हैं.

