डिजिटल बैंकिंग > ऐप बैंकिंग > यूनियन ईज

यूनियन ईज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंकिंग उद्योग का एक विश्वसनीय नाम, अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन के आधिकारिक रीब्रांडिंग की घोषणा करता है। पहले व्योम के नाम से जाना जाने वाला यह ऐप अब यूनियन ईज़ के नाम से उपलब्ध होगा, जिसमें आधुनिक लोगो, नया डिज़ाइन और प्रयोक्ता का बेहतर अनुभव शामिल है। अब तक प्रचलित “व्योम” को “यूनियन ईज़” के रूप में पुनर्ब्रांड किया जा रहा है।

Union Ease 2026

मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन की ब्रांडिंग को व्योम से यूनियन ईज़ में परिवर्तित करना एक सोचा समझा कदम है, जिसका उद्देश्य अधिक सशक्त, ग्राहक -केंद्रित पहचान स्थापित करना है, जो सरलता, विश्वास और सहज बैंकिंग अनुभव का प्रतीक बने।

बैंक के 107वें स्थापना दिवस )11 नवंबर 2025) के अवसर पर लॉन्च किया गया यूनियन ईज़, यह बैंक की डिजिटल परिवर्तन परियोजना “संभव )Sambhav)” का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को निर्बाध, सुरक्षित और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है।

यह रीब्रांडिंग बैंक ग्राहकों को एक सहज डिजिटल अनुभव प्रदान करते हुए नवाचार और सुलभता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के उद्देश्य है। नया नाम ‘यूनियन ईज़’ बैंक के उस मूल उद्देश्य को दर्शाता है, जिसके माध्यम से सभी डिजिटल माध्यमों पर ग्राहकों के लिए बैंकिंग को सरल और सहज बनाया जा सके।

भारतीय यूनियन बैंक का लक्ष्य पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से आगे बढ़कर ग्राहकों को कहीं भी, कभी भी उपलब्ध एक निर्बाध बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है। नवाचारी एवं प्रयोक्ता -अनुकूल सुविधाओं तथा अनेक नई डिजिटल सेवाओं के साथ यूनियन ईज़ बैंक की डिजिटल जगत में सशक्त एवं प्रगतिशील उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रयोक्ता के अनुरूप सुविधाओं से भरी स्मार्ट एप आपके डिजिटल बैंकिंग के सफर को सरल और सुगम बनाने में सक्षम यूनियन ईज़ आपके रोज़मर्रा की बैंकिंग सेवाओं के लिए सबसे उपयुक्त साथी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)