डिजिटल बैंकिंग > इंटरनेट बैंकिंग > ऑनलाइन सुरक्षा

ऑनलाइन सुरक्षा

अभी विजिट करें

ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा

(ऑनलाइन बैंकिंग करते समय आपकी सुरक्षा में सुधार करने के लिए टिप्स )

आपके ऑनलाइन लेनदेन सुरक्षित हों इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने, “वेरीसाइन” द्वारा जारी डिजिटल प्रमाणपत्र के प्रमाणन के आधार पर अपनी सुरक्षा प्रणाली को बहुत अधिक सुरक्षित वातावरण में प्रदान किए हैं. हालांकि, ग्राहक के रुप में, यदि आप नीचे दिए गए साधारण सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं, तो यह आपके लेनदेन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा.

1. सामान्य सुरक्षा

Img

उपरोक्त प्रतीक बैंक की इंटरनेट बैंकिंग वैबसाइट पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची में पाया जाता है जो सुनिश्चित करता है कि आप एक सुरक्षित वैबसाइट का प्रयोग कर रहें हैं.

2. पासवर्ड सुरक्षा

3. ब्राउजर सुरक्षा हालांकि इंटरनेट ब्राउज़र में अन्तर्निहित सुरक्षा होती है, परंतु जब भी आप ऑनलाइन होते हैं तो छोटी इंटरनेट फाइल आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाती हैं. ऐसी कुछ फाइलों में सुरक्षा का जोखिम हो सकता है. इसलिए निम्नलिखित कार्रवाई कर अपनी सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करें.

  1. अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर खोलें और टूल्स>> इंटरनेट ऑप्शंस>> कंटेंट पर क्लिक करें
  2. “व्यक्तिगत जानकारी” के अंतर्गत, “ऑटो कम्पलीट” पर क्लिक करें।
  3. फॉर्म पर “यूज़र नाम और पासवर्ड” को अनचेक करें और “पासवर्ड हटाएं” पर क्लिक करें।
  4. “ओ.के” पर क्लिक करें

4. सुरक्षित रूप से नेविगेट करें ऑनलाइन धोखाधड़ी की संभावना को कम करने के लिए इंटरनेट को सुरक्षित रूप से नेविगेट करें।

फ़िशिंग / ई मेल / ऑनलाइन पहचान धोखाधड़ी ऑनलाइन पहचान धोखाधड़ी को फ़िशिंग के नाम से भी जाना जाता है यह तब होता है जब धोखाधड़ी करने वाला एक भरोसेमंद संगठन होने का ढोंग करता है औरबिना सोचे समझे किसी भी ई मेल पते पर हजारों ई-मेल भेजता है और आपको संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि उपयोगकर्ता आईडी, पिन, पासवर्ड आदि अद्यतन करने/ प्रदान करने के लिए कहता है.

वास्तविक ई मेल और फर्जी ई-मेल के बीच अंतर को किस प्रकार पहचानें.

इस समस्या से कैसे निपटें

ई-मेल या फ़िशिंग खतरों से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए यदि आपको संदेह है कि आपने एक फर्जी ई मेल को कुछ सूचना प्रदान की है या आपको लगता है कि कोई आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से फर्जी ई-मेल भेजकर आपके साथ धोखाधड़ी करना चाहता है, तो कृपया हमसे निम्न पर तुरंत संपर्क करें:

सुरक्षा यात्रा है, गंतव्य नहीं. इस यात्रा को सभी के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कृपया हमारे साथ शामिल हों.

भारत बिल पेमेंट सिस्टम

भारत बिल पेमेंट सिस्टम एकल ब्रांड आकृति ग्राहक को बिल भुगतान “कभी भी कहीं भी” की सुविधा प्रदान करती है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बीबीपीएस को इंटरनेट बैंकिंग चैनल में बिल प्रस्तुतीकरण मोड्यूल के अंतर्गत शामिल किया है. ग्राहक बिलर का पंजीकरण किए बगैर के इंटरनेट बैंकिंग के बिल प्रस्तुतीकरण मोड्यूल के क्विक पे विकल्प पर जाकर बिल का भुगतान कर सकता है. ग्राहक प्रतिदिन प्रयोग की जाने वाली सुविधाओं जैसे कि बिजली, पानी, गैस टेलीफ़ोन(पोस्ट पेड) और डीटीएच टेलिवीजन सुविधाओं का निम्नानुसार बिल भुगतान कर सकता है.

निम्नलिखित का अनुपालन करें:

अन्य सुविधाएं: