ट्रेजरी और अन्य उत्पाद > ट्रेजरी > गोल्ड > गोल्ड फॉरवर्ड
गोल्ड फॉरवर्ड
बैंक के साथ अग्रिम संविदा करके, स्वर्ण के मूल्य में उतार-चढ़ाव के प्रति अपने जोखिम को कम करने का विकल्प उधारकर्ताओं को होता है, जिससे मूल्य जोखिम का प्रभावी प्रबंधन होता है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ गोल्ड फ़ॉरवर्ड संविदा में प्रवेश करके, उधारकर्ता स्वर्ण के मूल्य में प्रतिकूल बदलाव के कारण होने वाले संभावित हानि के विरुद्ध अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार, इस अग्रिम संविदा को अधिकतम 180 दिनों की अवधि अथवा ऋण चुकौती की तिथि तक, जो भी पहले आए, बुक किया जा सकता है.

