डिजिटल बैंकिंग > इंटरनेट बैंकिंग > भारत बिल भुगतान प्रणाली
भारत बिल भुगतान प्रणाली
अभी विजिट करें
भारत बिल पेमेंट सिस्टम
भारत बिल पेमेंट सिस्टम एकल ब्रांड आकृति ग्राहकों को बिल भुगतान “कभी भी कहीं भी” की सुविधा प्रदान करती है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बीबीपीएस को इंटरनेट बैंकिंग चैनल में बिल प्रस्तुतीकरण मोड्यूल के अंतर्गत शामिल किया है. ग्राहक बिलर का पंजीकरण किए बगैर के इंटरनेट बैंकिंग के बिल प्रस्तुतीकरण मोड्यूल के क्विक पे विकल्प पर जाकर बिल का भुगतान कर सकता है.
ग्राहक प्रतिदिन प्रयोग की जाने वाली सुविधाओं जैसे कि बिजली, पानी, गैस टेलीफ़ोन(पोस्ट पेड) और डीटीएच टेलिवीजन सुविधाओं का निम्नानुसार बिल भुगतान कर सकता है.
निम्नलिखित का अनुपालन करें :
- इंटरनेट बैंकिंग में लॉग-इन करें.
- बिल प्रस्तुतीकरण पर क्लिक करें.
- क्विक पे के अंतर्गत पे योर बिल के विकल्प पर जाएँ.
- बिलर का विवरण सर्च करें जैसे कि बिल वर्ग, सर्कल और बिलर का नाम ड्रॉप डाउन बॉक्स से चुने और पेज के नीचे दिये गए “गो” बटन पर क्लिक करें.
- अगले पेज में, ग्राहक को विवरण डालना होता है जैसे सीए नंबर(बिल में दिया गया), ग्राहक का मोबाइल नंबर, ई मेल-आईडी और वो खाता नंबर, जिससे भुगतान किया जाता है.
- पेज के नीचे दिये गए “पे” बटन पर क्लिक करें.
- भुगतान विवरण अगले पेज पर नजर आएगा. अगर विवरण सही पाया गया, तो ग्राहक को कन्फ़र्म बटन पर क्लिक करना है.
- प्रणाली प्रमाणीकरण के लिए पूछेगी और प्रमाणीकरण दर्ज करने के बाद ग्राहक को मान्य करें बटन दबाना होगा।
- भुगतान सफल रहा मैसेज अगली स्क्रीन पर नजर आएगा और ग्राहक मैसेज का एक प्रिंट आउट ले सकता है.
अन्य सुविधाएं :
- ग्राहक द्वारा किए गए पूर्व लेनदेनों को देखने के लिए लेनदेन इतिहास विकल्प उपलब्ध कराया गया है.
- ग्राहक द्वारा बिलर को भुगतान करते समय आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए सर्विस शिकायत को दर्ज करना, शिकायत स्थिति, शिकायत की पृष्ठभूमि आदि विकल्प उपलब्ध हैं.

