सामान्य > विशेष गतिविधि

विशेष गतिविधि

वित्तीय वर्ष 2024-25

वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, देहारादून के समन्वय से 12 एवं 13 जून 2025 को मसूरी में राजभाषा पर केंद्रित दो दिवसीय संगोष्ठी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. मंचासीन अतिथियों एवं विशेष अतिथिगण श्री धीरज भास्कर, उपसचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार, श्री धर्मबीर, उप निदेशक (राजभाषा), श्री सलिल विश्वनाथ, कार्यकारी निदेशक, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्री राकेश ग्रोवर, मुख्य महाप्रबंधक (राजभाषा), पंजाब नैशनल बैंक, श्रीमती माया नागराजन, मुख्य महाप्रबन्धक, इंडियन बैंक, श्री गिरीश चन्द्र जोशी, महाप्रबंधक (मासं एवं राभा), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सुश्री अर्चना शुक्ला, अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय, मेरठ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एवं के श्री अनुपम, महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, देहरादून का औपचारिक स्वागत किया गया.

संगोष्ठी में वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत सभी वित्तीय संस्थान/बैंकों ने अपनी राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिनमें हिंदी के उपयोग में उनके नवाचारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिव्यांगजनों हेतु प्रकाशित “ग्राहक सेवा के विविध आयाम” पुस्तक के ब्रेल संस्करण का विमोचन किया गया. इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन करने वाले संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.

वित्तीय वर्ष 2023-24

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग बेंगलूरु के तत्वाधान में स्थित बैंकों, बीमा कंपनियों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रधान कार्यालयों तथा उनके अंचल/क्षेत्रीय कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दिनांक 20.05.2023 को ज़ेडएलसी, बेंगलूरु में कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र में कॉर्पोरेट प्रार्थना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

आमंत्रित विशेष अतिथिगण श्री सुधीर श्याम, आर्थिक सलाहकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, श्री आर गुरुमूर्ति, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक एवं श्री सर्वेश कुमार मिश्र, सहायक निदेशक(राभा), वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा सत्र लिया गया.

भारतीय रिज़र्व बैंक, कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार:

यूनियन बैंक ज्ञान केंद्र, बेंगलूरु में दिनांक 17 जनवरी, 2024 को हिंदी प्रशिक्षण समन्वय समिति, भारतीय रिज़र्व बैंक, कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे के तत्वावधान में अखिल भारतीय हिंदी सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अखिल भारतीय हिंदी सेमिनार में कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, भारतीय रिजर्व बैंक, पुणे, सार्वजनिक क्षेत्र के समस्त बैंक, एवं सरकारी वित्तीय संस्थानों के प्रतिभागी एवं कार्यपालक उपस्थित रहे.

सदस्य बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के संकाय सदस्यों से “कासा एवं कारोबार विकास” के विभिन्न विषयों पर लेख आमंत्रित किए गए. चयनित लेख के लेखकों पुरस्कार राशि, प्रशस्तिपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. प्रतिभागियों द्वारा प्रेषित लेखों के संकलन से प्रकाशित “कासा व कारोबार विकास” पुस्तक का विमोचन किया गया.

वित्तीय वर्ष 2022-23

बैंकों/बीमा कंपनियों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रधान कार्यालयों, उनके अंचल/क्षेत्रीय कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से दिनांक 23.09.2022 को ऑनलाइन हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विषय ‘राजभाषा और प्रौद्योगिकी – नये आयाम, नये सोपान’ था. हिन्दी कार्यशाला हेतु अतिथि संकाय के रूप में, श्री बालेन्दु शर्मा दाधीच, निदेशक, स्थानीय भाषाएं और सुगम्यता, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, द्वारा माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम वर्जन में उपलब्ध सुविधाएं और मशीनी अनुवाद के उपलब्ध विकल्प पर प्रस्तुतिकरण/व्याख्यान दिया गया.

राजभाषा हिंदी के समृद्ध स्वरूप को समझने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हमारा बैंक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहता है. इसी क्रम में हमारे बैंक द्वारा निम्नलिखित विषयों पर अखिल भारतीय अंतर बैंक हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है.

निबंध प्रतियोगिता 2025-26:

निबंध लेखन प्रतियोगिता के विषय निम्ननुसार हैं:

  • कैशलेस अर्थव्यवस्था- अवसर और चुनौतियाँ
  • सोशल मीडिया एवं डिजिटल युग में हिंदी तथा भारतीय भाषाओं की भूमिका
  • साइबर सुरक्षा और बैंकिंग
  • कासा कारोबार: बैंकिंग का नया आयाम

परिणाम

भाषा श्रेणी ‘क’ परिणाम (हिंदी, मैथिली, उर्दू आदि)

क्रं सं

प्रतिभागी का नाम

(सर्व श्री/सुश्री)

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

स्थान

1

अनुपम पारीक

बैंक ऑफ बड़ौदा

बड़ौदा अकादमी, वाराणसी

प्रथम

2

अजीत कुमार सुमन

बैंक ऑफ इंडिया

फूसरो बाज़ार

द्वितीय

3

नीरज कुमार गुप्ता

इंडियन बैंक

आईटी विभाग

तृतीय

4

राज कुमार शर्मा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएलए-स्ट्रेटजी एवं फाइनेंस

प्रोत्साहन

5

मोनालिसा पवार

केनरा बैंक

जोधपुर पावटा शाखा

प्रोत्साहन

6

अभिषेक पटेल

इंडियन बैंक

अंचल कार्यालय लखीमपुर खीरी

प्रोत्साहन

7

तुषार माहेश्वरी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

अंचल कार्यालय, तिरुपति

प्रोत्साहन

8

अंशु गुप्ता

पंजाब नैशनल बैंक

कर्मचारी प्रशिक्षण केंद्र, गुवाहाटी

प्रोत्साहन

भाषा श्रेणी ‘ख’ परिणाम (मराठी, पंजाबी, सिंधी, कोंकणी, गुजराती)

क्रं सं.

प्रतिभागी का नाम

(सर्व श्री/सुश्री)

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

मातृभाषा

स्थान

1

जयश्री राजेंद्र खापरे

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

गोकुलपेठ शाखा, नागपुर

 

मराठी

प्रथम

2

जेनिशा दिलीपभाई कानाबार

बैंक ऑफ इंडिया

 

सूरत, आंचलिक कार्यालय

गुजराती

द्वितीय

3

स्वीटी रविशंकर चौधरी

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षेत्रीय कार्यालय, नागपुर

मराठी

तृतीय

4

चिराग पाण्ड्या

बैंक ऑफ बड़ौदा

बड़ौदा अकादमी, वडोदरा

गुजराती

प्रोत्साहन

5

भरत राजाराम पवार

बैंक ऑफ इंडिया

आंचलिक कार्यालय, सूरत

मराठी

प्रोत्साहन

6

किर्ति मनोहर झोड़े

पंजाब नेशनल बैंक

वर्धा, मुख्य शाखा

मराठी

प्रोत्साहन

7

ज्योति चंद्रशेखर शेंडें

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

किंग्स्वे शाखा

मराठी

 

प्रोत्साहन

8

नितिन सेतिया

केनरा बैंक

सीआईबीएम मणिपाल

पंजाबी

प्रोत्साहन

भाषा श्रेणी ‘ग’ परिणाम (श्रेणी (क) तथा (ख) को छोड़कर)/

क्रं सं

 

प्रतिभागी का नाम

(सर्व श्री/सुश्री)

बैंक का नाम

 

तैनाती स्थान

मातृभाषा

 

स्थान

1

साग्निक भट्टाचार्जी

भारतीय रिज़र्व बैंक

पटना

बांग्ला

प्रथम

2

तोफान माहालिक

राष्ट्रीय आवास बैंक

भुवनेश्वर, क्षेत्रीय कार्यालय

ओड़िया

द्वितीय

3

सुगन्या जे

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूबीकेसी, बेंगलूरु

तमिल

तृतीय

4

बिपरोजीत दास

 

इंडियन बैंक

एफ़वीयू गुवाहाटी

बांग्ला

प्रोत्साहन

5

संगीता मोहरना

बैंक ऑफ इंडिया

बारामुंडा

ओड़िया

प्रोत्साहन

6

शेख सलीमा

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलूरु दक्षिण

तेलुगू

प्रोत्साहन

7

अर्चना एस

न्यू इंडिया एश्युरेंस कंपनी लिमिटेड

त्रिवेन्द्रम

मलयालम

प्रोत्साहन

8

चन्‍नावीर

इंडियन ओवरसीज बैंक

क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलूरु

कन्नड़

प्रोत्साहन

श्रेणी ‘घ’ दृष्टि दिव्यांग श्रेणी

क्रं सं

 

प्रतिभागी का नाम

(सर्व श्री/सुश्री)

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

मातृभाषा

 

स्थान

1

कल्याणलक्ष्मी चित्ता

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर पुणे

तेलुगू

प्रथम

2

योगेश श्रीमाली

पंजाब नैशनल बैंक

सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग

हिंदी

द्वितीय

3

राजेश कुमार

पंजाब नेशनल बैंक

अंचल कार्यालय लखनऊ

हिंदी

तृतीय

4

के.एस.एल. अपर्णा

 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

 

क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली दक्षिण

तेलुगू

प्रोत्साहन

 

5

सुरेन्द्र कुमार साव

यूको बैंक

भिलाई स्टील प्लांट समूह 1

हिंदी

प्रोत्साहन

6

चन्द्रकान्त आर बोड़ाके

केनरा बैंक

धुले, सकरी रोड

मराठी

प्रोत्साहन

7

अमन कुमार बंसल

पंजाब नैशनल बैंक

 

मण्डल कार्यालय, मुजफ्फरनगर

हिंदी

प्रोत्साहन

 

8

आशीष झा

यूको बैंक

साल्ट लेक, अंचल कार्यालय

मैथिली

प्रोत्साहन

निबंध प्रतियोगिता 2024-25:

निबंध लेखन प्रतियोगिता के विषय निम्ननुसार हैं:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैटबॉट्स के इस्तेमाल से ग्राहक सेवा में नवपरिवर्तन का महत्व.
  • पर्यावरण, सामाजिक एवं अभिशासन मापदण्ड: भविष्य की बैंकिंग.
  • महिला एवं युवा उद्यमिता और बैंकिंग
  • साइबर सुरक्षा: ग्राहक की भूमिका
  • वैश्वीकरण में भारतीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका

यह प्रतियोगिता तीनों भाषाई श्रेणियों में आयोजित की गयी.

श्रेणी ‘क’ (हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, उर्दू आदि.)

श्रेणी ‘ख’ (मराठी, पंजाबी, सिंधी कोंकणी, गुजराती)

श्रेणी ‘ग’ (क) तथा (ख) को छोड़कर

उक्त प्रतियोगिता में लगभग 210 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की. प्रतियोगिता के परिणाम उपर्युक्त तीनों श्रेणी प्रकाशित किए गए. प्रत्येक श्रेणी में कुल 8 प्रतिभागियों अर्थात कुल 24 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. विजेताओं की सूची निम्नानुसार है-

श्रेणी ‘क’ (हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, उर्दू आदि.)

क्रं सं

प्रतिभागी का नाम

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

स्थान

1

सुश्री अनामिका शर्मा 

भारतीय रिजर्व बैंक

रांची कार्यालय

प्रथम

2

श्री वर्षित मिश्रा 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएमएफबी, नोएडा

द्वितीय

3

डॉ. सौरभ गुप्ता 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

दिल्ली, क्षेत्रीय कार्यालय-

तृतीय

4

श्री कमल किशोर झा

पंजाब नेशनल बैंक

मंडल कार्यालय, बिलासपुर

प्रोत्साहन

5

श्री क्षितिज किशोर

बैंक ऑफ इंडिया

एमडीआई, बेलापुर

प्रोत्साहन

6

श्री प्रवीण कुमार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएलए गुरुग्राम

प्रोत्साहन

7

श्री शैलेश जोशी 

पंजाब नेशनल बैंक

आर.एन.टी. मार्ग, इंदौर

प्रोत्साहन

8

श्री मोहित मिश्रा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

जेडएलसी, लखनऊ

प्रोत्साहन

भाषा श्रेणी ‘ख’ परिणाम (मराठी, पंजाबी, सिंधी, कोंकणी, गुजराती)

क्रं सं

प्रतिभागी का नाम

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

मातृभाषा

स्थान

1

श्री संदीप हेगड़े के.

बैंक ऑफ बड़ौदा

क्षे.का. बेंगलूरु दक्षिण

कोंकणी

प्रथम

2

सुश्री बीना पंचाल

बैंक ऑफ इंडिया

कारेलीबाग शाखा

गुजराती

द्वितीय

3

श्री परमजीत सिंह

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

राजागंज शाखा

पंजाबी

तृतीय

4

श्री परदेशी सागर राजेंद्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

स्टेशन रोड, सूरत

मराठी

प्रोत्साहन

5

श्री विनय शिरीष कोल्हे

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षे.का. ग्रेटर पुणे

मराठी

प्रोत्साहन

6

श्री रूपेश रूपचंद धोंगड़े

बैंक ऑफ इंडिया

पुणे, आंचलिक कार्यालय

मराठी

प्रोत्साहन

7

सुश्री स्मिता दिपक मेश्राम

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

गोविंदनगर शाखा, नासिक

मराठी

प्रोत्साहन

8

श्री राम कैलाश बकाले

बैंक ऑफ इंडिया

खरढी शाखा, सोलापुर

मराठी

प्रोत्साहन

भाषा श्रेणी ‘ग’ परिणाम (श्रेणी (क) तथा (ख) को छोड़कर)

क्रं सं

प्रतिभागी का नाम

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

मातृभाषा

स्थान

1

श्री जित साहा

भारतीय रिजर्व बैंक

कोलकाता

बांग्ला

प्रथम

2

सुश्री सबिता पात्र

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

आंचलिक कार्यालय, दिल्ली

उड़िया

द्वितीय

3

श्री शौभिक रे

नाबार्ड

क्षे.का. पश्चिम बंगाल

बांग्ला

तृतीय

4

सुश्री इंदु पी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएलए गुरुग्राम

मलयालम

प्रोत्साहन

5

श्री प्रभूति सामल

भारतीय रिजर्व बैंक

हैदराबाद

उड़िया

प्रोत्साहन

6

श्री कोण्वूरी उमा रामलिंगा रेड्डी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षे.का., मछलीपट्टनम

तेलुगू

प्रोत्साहन

7

श्री अमिय कुमार बेहरा

पंजाब नैशनल बैंक

मंडल कार्यालय, मेदनीपुर

उड़िया

प्रोत्साहन

8

डॉ.कल्याण लक्ष्मी चित्ता

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षे.का. ग्रेटर पुणे

तेलुगू

प्रोत्साहन

निबंध प्रतियोगिता 2023-24:

  • महिलाओं को प्रोत्साहन: राष्ट्र की उन्नति में सहयोग
  • भारतीय डिजिटल मुद्रा: वर्तमान एवं भविष्य
  • हिंदी के लिए उपयोगी ई-टूल्स
  • श्री अन्न (मिलेट्स) का उत्पादन: स्वर्णिम भारतीय इतिहास एवं भविष्य की राह

उक्त प्रतियोगिता में लगभग 220 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की. प्रतियोगिता के परिणाम दो श्रेणी

  • हिंदी भाषी श्रेणी तथा
  • हिंदीतर भाषी श्रेणी प्रकाशित किए गए. प्रत्येक श्रेणी में कुल 8 अर्थात कुल 16 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

विजेताओं की सूची निम्नानुसार है-

हिंदी भाषी श्रेणी परिणाम /Result for Hindi Speaking Category

क्रं

प्रतिभागी का नाम

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

स्थान

1

श्री बलदेव राज पिपलानी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड

अंचल कार्यालय, दिल्ली

प्रथम

2

श्री तरुण चंद

पंजाब नेशनल बैंक

समस्तीपुर, शाखा

द्वितीय

3

मो. नौशाबा हसन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

जी.आई.टी.सी. बेलापुर, नवी मुंबई

तृतीय

4

श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय

यूको बैंक

प्रधान कार्यालय, कोलकाता

प्रोत्साहन

5

श्री ललित विजय सिंह

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज

प्रोत्साहन

6

सुश्री दीपिका रमनानी

बैंक ऑफ इंडिया

आंचलिक कार्यालय, पुणे  

प्रोत्साहन

7

श्री अभिनव जैन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

ज़ेडएलसी, भोपाल

प्रोत्साहन

8

नेहा अग्रवाल

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

पार्लियामेन्ट स्ट्रीट, नई दिल्ली

प्रोत्साहन

हिंदीतर भाषी श्रेणी परिणाम

क्रं

प्रतिभागी का नाम

बैंक का नाम

तैनाती स्थान

मातृभाषा

स्थान 

1

सुश्री अनन्या दे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

एल एवं डी विभाग, स्थानीय प्रधान कार्यालय

बंगाली

प्रथम

2

श्री अरविंद मारीडू

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएलए-परिचालन विभाग

तेलुगु

द्वितीय

3

श्री प्रतीक जैन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूएलए, कॉर्पोरेट एवं ट्रेजरी, गुरुग्राम

पंजाबी

तृतीय

4

श्री प्रबीर मैत्र

नाबार्ड

क्षेत्रीय कार्यालय, पश्चिम बंगाल

बंगाली

प्रोत्साहन

5

श्री अमलकांति वेंकटा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

देसपात्रनिपलेम शाखा

तेलुगु

प्रोत्साहन

6

श्री अनीश वर्गिस

दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस

कार्यालय, पोर्ट ब्लेयर

मलयालम

प्रोत्साहन

7

श्री गुरुसेवक सिंह

बैंक ऑफ बड़ौदा

नांगल शाखा

पंजाबी

प्रोत्साहन

8

श्री गौरव जोशी

केनरा बैंक

शाखा कोटशमीर, भटिंडा

पंजाबी

प्रोत्साहन

गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजभाषा अधिकारियों हेतु चार दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भाषायी क्षेत्र में विभाजित देश के तीन चयनित स्थानों (“क” गुरुग्राम, ‘ख’ मुंबई तथा “ग” हैदराबाद) में किया गया.

उक्त प्रशिक्षण राजभाषा अधिकारियों के लिये एक तरह से अपने ज्ञान और कौशल को समय-समय पर निखारने की दिशा में किया गया एक प्रयास है.