सामान्य > राजभाषा समारोह
राजभाषा समारोह
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में राजभाषा कार्यान्वयन की समृद्ध परंपरा रही है. वर्ष 1976 में बैंक के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं अंचल कार्यालयों में राजभाषा कक्ष के स्थापना के साथ ही राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की अनुपलना सुनिश्चित की गई. राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बैंक के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं अंचल कार्यालयों द्वारा हिंदी पखवाड़ा / हिंदी माह का आयोजन किया जाता है, इस दौरान स्टाफ सदस्यों हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. हिंदी पखवाड़ा / हिंदी माह के समाप्ति के उपरांत संबंधित कार्यालय द्वारा हिंदी दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है. जिसका मुख्य उद्देश्य स्टाफ सदस्यों में राजभाषा कार्यान्वयन को प्रचारित करना तथा प्रेरणा और प्रोत्साहन के माध्यम से राजभाषा को आगे बढ़ाना है.
वर्ष 2025
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के हिंदी दिवस का उद्घाटन दिनांक 14.09.2025 को भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय गृह एवं सहकारी मंत्री,भारत सरकार के कर-कमलों से किया गया। केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2025 के दौरान दिनांक 17.09.2025 से 26.09.2025 तक कुल 9 हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 1673 कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 को आयोजित हिंदी दिवस मुख्य समारोह स्थानीय वाई. वी. चव्हाण, नरीमन पॉइंट, मुंबई के सभागार में संध्या 04.30 बजे से आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता श्री आशीष पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ महोदय ने की एवं श्री संजय रुद्र, कार्यपालक निदेशक तथा श्री अजय कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री सुरेश चंद्र तेली, मुख्य महाप्रबंधक(मा. सं.) इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। उक्त समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
आदरणीय श्री आशीष पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ महोदय दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ करते हुए
केंद्रीय कार्यालय के 6 विभागों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभाग-स्तरीय राजभाषा शील्ड प्रदान किए गए। इसी वित्तीय वर्ष हेतु विभिन्न विभागों के चार कार्यपालकों को हिंदी टिप्पण लेखन योजना के तहत एवं 32 कार्मिकों को वर्ष भर हिंदी में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पखवाड़ा के दौरान आयोजित 9 हिंदी प्रतियोगिताओं के कुल 51 विजेता कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आदरणीय श्री आशीष पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ महोदय एवं कार्यपालकों के साथ केंद्रीय कार्यालय राजभाषा टीम
वर्ष 2024
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा दिनांक 05.10.2024 को हिंदी दिवस मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय वाई. वी. चव्हाण, नरीमन पॉइंट, मुंबई के सभागार में संध्या 05.30 बजे से आयोजित किया गया. इस समारोह में सुश्री ए. मणिमेखलै, एमडी एवं सीईओ महोदया, श्री संजय रुद्र, कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधकगण, उच्च कार्यपालकगण, स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्य आदि उपस्थित थे. उक्त समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. दिनांक 14.09.2024 से 29.09.2024 हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया, इस दौरान कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इस सुअवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन प्रभाग द्वारा प्रकाशित कार्टून पुस्तिका “झटपट लोन-एमएसएमई एसटीपी जर्नी” का विमोचन किया गया. साथ ही केंद्रीय कार्यालय के 26 विभागों द्वारा बैंकिंग विषयों पर प्रकाशित संदर्भ साहित्य का विमोचन भी किया गया. साथ ही, बैंक द्वारा स्टाफ सदस्यों हेतु व्यावहारिक भाषा ज्ञान प्रशिक्षण हेतु तेलुगू, मलयालयम एवं बांग्ला में ‘यूनियन भाषा सौहार्द इंद्रधनुष’ नामक व्यावहारिक भाषा ज्ञान पुस्तकों का विमोचन किया गया. केंद्रीय कार्यालय के विभागों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभाग-स्तरीय राजभाषा शील्ड प्रदान किए गए. इसी वित्तीय वर्ष हेतु विभागों के चार कार्यपालकों को हिंदी टिप्पण लेखन के तहत एवं 32 कार्मिकों को वर्ष भर हिंदी में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन हेतु पुरस्कृत किया गया. हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित 9 हिंदी प्रतियोगिताओं के कुल 48 विजेता कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मुख्य कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के बाद हास्य़ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध कवि श्री दिनेश बावरा, डॉ. रजनीकांत मिश्रा, श्री राकेश तिवारी, श्री प्रियेश सिन्हा एवं श्री रोहित शर्मा द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं.
सुश्री ए. मणिमेखलै, एमडी एवं सीईओ महोदया, श्री संजय रुद्र, कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधकगण, उच्च कार्यपालकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन
कार्टून पुस्तिका यूनियन मुस्कान का विमोचन
हास्य कवि सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुति
वर्ष 2023
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा हिंदी दिवस का उद्घाटन दिनांक 14.09.2023 को पुणे में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अजय मिश्रा के कर-कमलों से किया गया. दिनांक 07.10.2023 को आयोजित हिंदी दिवस मुख्य समारोह (पुरस्कार वितरण एवं हास्य कवि सम्मेलन) स्थानीय जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट, मुंबई के सभागार में संध्या 05.30 बजे से आयोजित किया गया. इस समारोह में बैंक के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, उच्च कार्यपालकगण, स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्य आदि उपस्थित थे. केंद्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 14.09.2023 से 29.09.2023 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया, इस दौरान कुल 9 हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस सुअवसर पर राजभाषा प्रभाग द्वारा प्रकाशित कार्टून बुक “यूनियन मुस्कान” का विमोचन किया गया. साथ ही केंद्रीय कार्यालय के 24 विभागों द्वारा बैंकिंग विषयों पर प्रकाशित संदर्भ साहित्य का विमोचन भी किया गया. साथ ही, बैंक द्वारा लागू मौलिक पुस्तक लेखन योजना के तहत सुश्री प्रतिमा द्वारा लिखित “डिजिटल बैंकिंग @ डिजिटल इंडिया” का भी विमोचन किया गया. केंद्रीय कार्यालय के विभागों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभाग-स्तरीय राजभाषा शील्ड प्रदान किए गए. इसी वित्तीय वर्ष हेतु विभागों के चार कार्यपालकों को हिंदी टिप्पण लेखन के तहत एवं 32 कार्मिकों को वर्ष भर हिंदी में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन हेतु पुरस्कृत किया गया. हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित 9 हिंदी प्रतियोगिताओं के कुल 51 विजेता कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
मौलिक पुस्तक लेखन योजना के तहत सुश्री प्रतिमा द्वारा लिखित “डिजिटल बैंकिंग @ डिजिटल इंडिया”का विमोचन
मुख्य कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के बाद एक हास्य़ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध कवि श्री सुभाष काबरा, श्री रोहित शर्मा एवं सुश्री दीप्ति मिश्रा द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं.
वर्ष 2022
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा दिनांक 07 अक्तूबर, 2022 को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. हिंदी दिवस मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय वाई. वी. चव्हाण, नरीमन पॉइंट, मुंबई के सभागार में संध्या 05.30 बजे से आयोजित किया गया. इस समारोह में सुश्री ए. मणिमेखलै, एमडी एवं सीईओ महोदया, श्री निधु सक्सेना, कार्यपालक निदेशक, श्री नितेश रंजन, कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधकगण, उच्च कार्यपालकगण, स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्य आदि उपस्थित थे. मुख्य समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. दिनांक 16.09.2022 से 29.09.2022 हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया. मुंबई स्थित सभी कार्यालयों एवं शाखाओं में पदस्थ स्टाफ सदस्यों हेतु कुल 9 हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस सुअवसर पर राजभाषा प्रभाग द्वारा प्रकाशित कार्टून बुक “मेरा बैंक-हमेशा मेरे साथ” का विमोचन किया गया. इसी वित्तीय वर्ष हेतु विभागों के चार कार्यपालकों को हिंदी टिप्पण लेखन के तहत एवं 10 कार्मिकों को वर्ष भर हिंदी में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन हेतु तथा प्रतियोगिता के 56 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
कार्टून बुक “मेरा बैंक-हमेशा मेरे साथ” का विमोचन

