सामान्य > राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त पुरस्कार

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त पुरस्कार

राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु बैंक को समय-समय पर कई मंचों पर पुरस्कृत किया जाता रहा है. भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान की गई निम्नलिखित पुरस्कारों की संख्या राजभाषा कार्यान्वयन हेतु हमारी प्रतिबद्धता तथा समर्पण का परिणाम है.

वर्ष 2025

राजभाषा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने तथा हिंदी गृह पत्रिकाओं को स्तरीय बढाने के उद्देश्य से राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों/स्वायत्त निकायों/सरकारी क्षेत्र के बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं को प्रत्येक वर्ष कीर्ति पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है. इसी क्रम में बैंक की हिंदी गृह पत्रिका यूनियन सृजन को ‘ख’ क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु ‘ख’ क्षेत्र में 800 से अधिक कार्मिक वर्ग में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

कीर्ति पुरस्कार (पूर्व में इंदिरा गाँधी राजभाषा पुरस्कार)

क्र

वर्ष

पुरस्कार

1

2001-2002

प्रथम

2

2002-2003

द्वितीय

3

2003-2004

द्वितीय

4

2004-2005

प्रोत्साहन

5

2007-2008

प्रोत्साहन

6

2008-2009

प्रथम

7

2009-2010

द्वितीय

8

2010-2011

द्वितीय

9

2012-2013

द्वितीय

10

2013-2014

प्रथम

11

2014-2015

द्वितीय

12

2020-2021

तृतीय

पुरस्कारों की शृंखला में हम केवल राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में अग्रणी ही नहीं रहें हैं बल्कि बैंक की द्विभाषी गृह पत्रिका एवं हिंदी पत्रिका को प्राप्त कीर्ति पुरस्कार भी हमारी सफलता तथा कुशल सम्पादन की कहानी कहती है.

गृह पत्रिकाओं हेतु कीर्ति पुरस्कार (पूर्व में इंदिरा गाँधी राजभाषा पुरस्कार)

क्र

वर्ष

पत्रिका का नाम

पुरस्कार

1

2012-2013

यूनियन धारा

द्वितीय

2

2014-2015

यूनियन सृजन

द्वितीय

3

2018-2019

यूनियन सृजन

द्वितीय

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से नराकास, मऊ को प्राप्त पुरस्कार दिनांक 14 एवं 15 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन में वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, मऊ (संयोजक कार्यालय: क्षेत्रीय कार्यालय मऊ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. पुरस्कार माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी एवं सचिव, राजभाषा विभाग, भारत सरकार श्रीमती अंशुली आर्या जी द्वारा प्रदान किया गया, जिसे क्षेत्र प्रमुख श्री शिव कुमार शुक्ला एवं श्री किशोर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा प्राप्त किया गया.

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से नराकास, विशाखपट्टणम (बैंक) को प्राप्त पुरस्कार दिनांक 14 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह 2021 में वर्ष 2019-20 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, विशाखपट्टणम (बैंक) (संयोजक कार्यालय: क्षेत्रीय कार्यालय विशाखपट्टणम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. पुरस्कार माननीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा, गृह राज्य मंत्री एवं श्री निशिथ प्रामाणिक, गृह राज्य मंत्री द्वारा प्रदान किया गया, जिसे क्षेत्र प्रमुख श्री एस. अरविंद कुमार एवं सुश्री पी. विवेक सुधा, प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा प्राप्त किया गया.