ऋण > खुदरा ऋण > गृह ऋण

वह खोजें जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो


Filter icon

यूनियन ग्रीन होम

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई.डबल्यू.एस), निम्न आय समूह (एल.आई.जी) एवं माध्यम आय समूह (एम.आई.जी): शहरी क्षेत्र

यूनियन होम - प्लॉट खरीद के लिए ऋण

बिल्डर टाई-अप (अनुमोदित परियोजनाएं)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न स्थानों पर बिल्डरों के साथ समझौता किया गया है.अब बिल्डर टाई-अप के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ अनुमोदित परियोजनाओं में से संपत्तियों का चयन करें और परेशानी मुक्त गृह ऋण का लाभ उठाएँ.

टाई-अप (अनुमोदित परियोजनाओं) की सूची प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिल्डर टाई-अप (अनुमोदित परियोजनाओं) के तहत गृह ऋण के लाभ:

  • त्वरित प्रोसेसिंग एवं मंजूरी
  • विधिक शुल्क और मूल्यांकन शुल्क में छूट
  • अंतरिम प्रतिभूति की कोई भी आवश्यकता नहीं है

प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0)

यूनियन स्मार्ट सेव

  • यूनियन होम के तहत नियम एवं शर्तों के अनुसार, गृह ऋण स्वीकृत किया जाएगा; मौजूदा मानदंडों के अनुसार गृह ऋण खाते में ऋण राशि का संवितरण किया जाएगा और उधारकर्ता को हर महीने/तिमाही आधार पर नियमित ईएमआई/ईक्यूआई का भुगतान करना होगा.
  • वर्तमान प्रणाली के अनुसार, उधारकर्ता द्वारा निर्धारित भुगतान से अधिक जमा की गई कोई भी अतिरिक्त राशि खाते में स्वीकार्य होगी. तदनुसार, गृह ऋण खाते में बकाया राशि कम होता रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप उधारकर्ता पर ब्याज का बोझ कम होता रहेगा. हालाँकि, सामान्य गृह ऋण के मामले में, जहां ऋण चुकौती में किए गए अतिरिक्त भुगतान राशि की निकासी सिस्टम में उपलब्ध नहीं हैं वहीं स्मार्ट सेव विकल्प के तहत, खाते में जमा की गई अतिरिक्त राशि अर्थात खाते में ओवरफ्लो, निकासी के लिए उपलब्ध होगी.
  • यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि केवल अधिशेष/अतिप्रवाह अर्थात वह राशि जो निर्धारित चुकौती से अधिक है, केवल निकासी के लिए उपलब्ध होगी
  • इस प्रकार हम देखते हैं कि गृह ऋणखाते में बकाया तब कम हो जाएगा जब खाते में अतिरिक्त धनराशि जमा की जाएगी और यह एक बार फिर बढ़ जाएगी जब ये धनराशि उधारकर्ता द्वारा निर्धारित बकाया से ऊपर अनुमेय अतिप्रवाह के भीतर निकाल ली जाएगी.
  • गृह ऋण में ईएमआई भुगतान को सामान्य कार्यक्रम के अनुसार जारी रखना होगा
  • गृह ऋण के तहत उधारकर्ता को किसी भी समय, बकाया राशि को निर्धारित बकाया राशि के 10% से कम लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.हालाँकि, ऐसे मामले में जहां उधारकर्ता खाता बंद करना चाहता है, ब्याज सहित कुल बकाया के बराबर राशि जमा करने की अनुमति दी जाएगी.

गृह ऋण ब्याज दर

गृह ऋण के लिए अपेक्षित दस्तावेज़

घर का मालिक होना कई लोगों के लिए जीवन भर का सपना होता है, लेकिन इसमें शामिल उच्च लागत अक्सर ऐसे सपनों को पूरा नहीं होने देती है. सौभाग्य से, हमारा गृह ऋण आपके घर के मालिक होने के सपने को पूरा करने में, आपकी मदद करने के लिए एक सरल और परेशानी मुक्त समाधान प्रदान करता है. हमारी आसान सी आवेदन प्रक्रिया और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के साथ, आप कुछ ही समय में अपने सपनों का घर खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि प्राप्त कर सकते हैं!