ऋण > खुदरा ऋण > संपत्ति के बदले ऋण > यूनियन मोर्गेज़
यूनियन मोर्गेज़
अभी आवेदन करें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऐसे निवासी और अनिवासी दोनों भारतीय नागरिकों को जिनके पास गैर-कृषि संपत्ति और आय का नियमित स्रोत है, बंधक ऋण प्रदान करता है। ऋण का उपयोग विभिन्न व्यक्तिगत जरूरतों जैसे उच्च शिक्षा, विवाह, आपातकालीन चिकित्सा , व्यावसायिक यात्रा और अन्य अप्रत्याशित खर्चों के लिए किया जा सकता है। ग्राहक कम ब्याज दरों पर किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्थान से मौजूदा बंधक ऋण के अधिग्रहण के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। यह ऋण मियादी ऋण या ओवरड्राफ्ट के रूप में उपलब्ध है।

