डिजिटल बैंकिंग > ऐप बैंकिंग > यूनियन ई बिज़

यूनियन ई बिज़

यूनियन ई-बिज़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बिज़नेस बैंकिंग के लिए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस (11 नवंबर 2025) के अवसर पर लॉन्च किया गया समाधान है। यह व्यक्तिगत एवं एकल स्वामित्व (Sole Proprietor) व्यवसायों को एक सहज, सुरक्षित और कुशल डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। बैंक की सतत डिजिटल स्वरूपण की यात्रा के अंतर्गत विकसित यह ऐप, एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसायिक वित्तीय प्रबंधन को सरल बनाने पर केंद्रित है।

यूनियन ई-बिज़ स्मार्ट, स्केलेबल और सुलभ डिजिटल समाधानों से व्यवसायों को सशक्त करने की बैंक की दूरदर्शिता का प्रतीक है। यह भुगतान, प्राप्ति, लेंडिंग और खाता प्रबंधन को एक ही एकीकृत इकोसिस्टम में समाहित करता है, जिससे उद्यम अपने संचालन को सुव्यवस्थित कर सकें और वित्तीय नियंत्रण को बेहतर बना सकें।

यूनियन ई-बिज़ के साथ, व्यवसाय पारंपरिक बैंकिंग से आगे बढ़कर कभी भी और कहीं भी सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। थोक भुगतान (बल्क पेमेंट) और प्राप्तियों के प्रबंधन से लेकर प्रयोक्ता अनुमति प्रबंधन और व्यवसायिक अनुपालन तक, यह ऐप हर लेन-देन में तत्परता, पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करता है।

भूमिका-आधारित अनुमति, मेकर-चेकर कार्यप्रवाह, रियल-टाइम विश्लेषण और डिजिटल ऑनबोर्डिंग जैसी उन्नत विशेषताओं से सुसज्जित यूनियन ई-बिज़, बढ़ती हुई व्यवसायिक आवश्यकताओं को समर्थन देने के लिए बनाया गया है। चाहे आप एक एकल स्वामी हों या विस्तार करता हुआ उद्यम, यह आपके व्यवसायिक वित्त को सहज रूप से प्रबंधित करने, निगरानी रखने और आगे बढ़ाने के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में कार्य करता है।

यूनियन ई-बिज़ – फीचर्स की विस्तृत सूचना (एमएसएमई ऐप)

Union e-biz

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)