इंटरनेट बैंकिंग के लिए कौन पात्र है और किस क्षेत्र में?
- खुदरा इंटरनेट बैंकिंग : व्यक्तिगत, प्रोप्राइटर और एचयूएफ
-
कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग : प्राइवेट लिमिटेड, साझेदारी, क्लब/सोसाइटी/ट्रस्ट,
सरकारी निकाय।
कौन-कौन सी अतिरिक्त सुरक्षा विशेषताएँ उपलब्ध हैं?
कैप्चा सत्यापन: डीडीओएस हमले से सुरक्षा प्रदान करने तथा ग्राहक विवरण से समझौता किए बिना नेविगेशन में आसानी प्रदान करने के लिए,
इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण निम्नलिखित विकल्पों के साथ उपलब्ध है:
- एकबारगी पासवर्ड माध्यम (अर्थात ओटीपी)
- सुरक्षा प्रश्न उत्तर मोड
लॉगिन पर दो-कारक प्रमाणीकरण के रूप में ओटीपी को कैसे सक्षम करें ?
नेट बैंकिंग में लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके का उपयोग करें:
- “सेटिंग्स आइकन (ऊपर दाएँ कोने पर) -> सुरक्षा सेटिंग्स -> 2एफ़ए मोड बदलें”।
- प्रत्येक लॉगिन पर तब तक अलर्ट संदेश दिखाया जाएगा जब तक कि उपयोगकर्ता दो-कारक प्रमाणीकरण के रूप में ओटीपी/सुरक्षा प्रश्न का चयन नहीं कर लेता या फिर कोई नहीं विकल्प का चयन करता है
सत्र समय समाप्ति के लिए चेतावनी: इंटरनेट बैंकिंग सत्र के दौरान उपयोगकर्ता को समय समाप्ति के लिए चेतावनी प्रदर्शित की जाती है यदि उपयोगकर्ता 5 मिनट तक पेज को निष्क्रिय रखता है या कोई गतिविधि नहीं करता है।
इंटरनेट बैंकिंग साइट पर लॉग-इन कैसे करें?
- बैंक की वेबसाइट https://www.unionbankonline.bank.in पर जाएं और खुदरा (रिटेल) यूजर लॉगिन / कॉर्पोरेट यूजर लॉगिन विकल्प को चुनें। इसके बाद ग्राहक को अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होती है, प्रविष्ट किए गए विवरणों के सफल सत्यापन के बाद ग्राहक को नेट बैंकिंग के डैशबोर्ड पर भेजा जाता है।
ग्राहक के लिए उपलब्ध डिफ़ाल्ट निधि अंतरण सीमा क्या है?
- खुदरा (रिटेल) डिफॉल्ट सीमा- 5 लाख या एक दिन में 20 लेनदेन
- कॉर्पोरेट डिफॉल्ट सीमा- 25 लाख या एक दिन में 200 लेनदेन।
- कर भुगतान हेतु कोई सीमा नहीं है
मैं अपनी लेन-देन सीमा को कैसे बढ़ाऊं?
कृपया अपनी शाखा में संपर्क करें और सीमा वृद्धि का फ़ॉर्म भरें। शाखा से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर उपयोगकर्ता को लागू सीमा स्लैब आवंटित किया जाएगा।
नये जोड़े गए लाभार्थी के लिए लेनदेन आरंभ करने हेतु कूलिंग अवधि क्या है?
|
0 से 30 मिनट
|
कोई लेनदेन की अनुमति नहीं
|
|
30 मिनट से 3 घंटे
|
अधिकतम ₹25,000.00 तक
|
|
3 घंटे से 24 घंटे
|
अधिकतम ₹2,00,000.00 तक (0 से 3 घंटे की सीमा सहित संचयी)
|
|
24 घंटे के बाद
|
उपयोगकर्ता को प्रदान की गई सीमा के अनुसार।
|
नोट : लाभार्थी को जोड़े बिना निधि अंतरण, प्रति दिन अधिकतम पांच आईएमपीएस लेनदेन, प्रत्येक की अधिकतम सीमा ₹10,000.00 तक है।
खुदरा (रिटेल) इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकरण हेतु पूर्वापेक्षाएँ क्या हैं?
ग्राहक की जन्मतिथि, पैन, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, व्यवसाय कोड, गठन कोड अद्यतन किया जाना चाहिए।
कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकरण हेतु पूर्वापेक्षाएँ क्या हैं?
बैंक रिकॉर्ड में पैन, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, व्यवसाय कोड, गठन कोड और खाता संचालन का तरीका मौजूद / उपलब्ध होना चाहिए। सभी साझेदारों के पास ग्राहक आईडी होनी चाहिए और इसे संबंधित पार्टी के रूप में अद्यतन किया जाना चाहिए।
खुदरा (रिटेल) इंटरनेट बैंकिंग में सेल्फ साइन इन करने की प्रक्रिया क्या है ?
यूआरएल https://www.unionbankonline.bank.in पर जाएं और “सेल्फ यूजर क्रिएशन” विकल्प पर क्लिक करें ।
- लेन-देन करने + देखने की सुविधा : - डेबिट कार्ड वाले खुदरा उपयोगकर्ता।
- केवल देखने की सुविधा : डेबिट कार्ड के बिना खुदरा उपयोगकर्ता।
केवल देखने के अधिकार के लिए खुदरा (रिटेल) इंटरनेट बैंकिंग हेतु पंजीकरण कैसे करें?
यूआरएल https://www.unionbankonline.bank.in पर जाएं -> सेल्फ यूजर क्रिएशन -> ऑनलाइन सेल्फ यूजर क्रिएशन (केवल देखने की सुविधा) - डेबिट कार्ड के बिना खुदरा (रिटेल) उपयोगकर्ता।
ग्राहक की जन्मतिथि, पैन, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, व्यवसाय कोड, गठन कोड अद्यतन होना चाहिए
लेनदेन करने और देखने के अधिकार के लिए खुदरा (रिटेल) इंटरनेट बैंकिंग हेतु पंजीकरण कैसे करें?
यूआरएल https://www.unionbankonline.bank.in पर जाएं -> सेल्फ यूजर क्रिएशन -> लेनदेन की सुविधा - डेबिट कार्ड के साथ
जन्म तिथि, पैन, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, व्यवसाय कोड, गठन कोड बैंक रिकॉर्ड में मौजूद/उपलब्ध होना चाहिए। डेबिट कार्ड ग्राहक के खाते से जुड़ा होना चाहिए और कार्ड सक्रिय होना चाहिए।
खुदरा (रिटेल) उपयोगकर्ता के लिए लेनदेन सुविधा को कैसे अपग्रेड करें?
उन खुदरा (रिटेल) ग्राहकों के लिए अपग्रेड सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है जिनके पास सक्रिय डेबिट कार्ड है। नेट बैंकिंग में लॉग इन करने के बाद, ग्राहक मेनू विकल्प 'अपग्रेड टू ट्रांजेक्शन फैसिलिटी ऑप्शन' पर जा सकते हैं। बिना डेबिट कार्ड वाले ग्राहक व्यू ओनली सुविधा को ट्रांजेक्शन सुविधा में अपग्रेड करने के लिए मूल शाखा में संपर्क कर सकते हैं।
कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकरण कैसे करें?
कॉर्पोरेट उपयोगकर्ता ऑनबोर्डिंग के लिए कृपया शाखा में संपर्क करें।
इंटरनेट बैंकिंग में लेनदेन के लिए नकदी ऋण खाते को कैसे सक्षम करें?
डिफ़ॉल्ट रूप से, नकदी ऋण खाते में कर और सांविधिक भुगतान की अनुमति है। नकदी ऋण खाते में अन्य प्रकार के लेनदेन जैसे तृतीय पक्ष / एनईएफ़टी / आरटीजीएस / आईएमपीएस आदि को सक्षम करने के लिए, कृपया शाखा में संपर्क करें।
वर्तमान कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग के लिए उपयोगकर्ता को कैसे जोड़ें/हटाएं?
कॉर्पोरेट ग्राहकों को प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ मूल शाखा में अनुरोध प्रस्तुत करना आवश्यक है।
वर्तमान कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग में भूमिका (मेकर अथवा चेकर) को कैसे संशोधित करें?
कॉर्पोरेट उपयोगकर्ता को प्रदान की गयी भूमिकाएं संशोधित करने के लिए कृपया शाखा में संपर्क करें।
कॉर्पोरेट उपयोगकर्ता की डिफ़ॉल्ट सीमा कैसे बढ़ाएँ ?
सीमा बढ़ाने के लिए कृपया शाखा में संपर्क करें।
यू-टोकन क्या है?
यू-टोकन एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे ऐपस्टोर/प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यू-टोकन का प्रयोग कॉरपोरेट ग्राहकों और उन खुदरा ग्राहकों द्वारा लेनदेन पासवर्ड बनाने के लिए किया जा सकता है, जिन्होंने डेबिट कार्ड का लाभ नहीं उठाया है।
यू-टोकन पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है?
यू-टोकन पंजीकरण के लिए निम्नलिखित चरण अपनाए जाने चाहिए:
- चरण 1 : इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
- चरण 2 : इंटरनेट बैंकिंग में सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, व्यक्तिगत सुरक्षा सेटिंग -> यूटोकन -> पंजीकरण पर जाएं।
- चरण 2 : ऐप स्टोर/प्ले स्टोर से यू-टोकन एप्लिकेशन डाउनलोड करें और रजिस्टर करें।
- चरण 3 : यूटोकन को सक्षम करें : यूटोकन पर सफल पंजीकरण के बाद इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें , व्यक्तिगत सुरक्षा सेटिंग -> यूटोकन -> यूटोकन सक्षम करें।
यू-टोकन सुविधा को कैसे हटाएं/अक्षम करें?
इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें.
- चरण 1: - व्यक्तिगत सुरक्षा सेटिंग्स पर जाएं: यूटोकन अनुरोध->
- चरण 2:- यूटोकन अनुरोध सक्षम करें-> नया अनुरोध पर क्लिक करें।
- चरण 3: - रेडियो बटन (नहीं) पर क्लिक करें और सबमिट पर क्लिक करें।
खुदरा (रिटेल) उपयोगकर्ता लॉगिन और लेनदेन पासवर्ड को कैसे रीसेट करें ?
कॉर्पोरेट लॉगिन पासवर्ड को कैसे रीसेट करें ?
उपयोगकर्ता आईडी कैसे प्राप्त करें ?
लॉगिन आईडी या उपयोगकर्ता आईडी प्राप्त के लिए www.unionbankonline.bank.in पर जाएं और कॉर्पोरेट लॉगिन/खुदरा (रिटेल) लॉगिन पर जाएं तथा अपनी उपयोगकर्ता आईडी जाने पर क्लिक करें।
लॉगिन के लिए उपयोगकर्ता आईडी को सक्षम या अक्षम कैसे करें ?
यूआरएल www.unionbankonline.bank.in पर जाएं और कॉर्पोरेट लॉगिन/खुदरा (रिटेल) लॉगिन पर जाएं तथा ओटीपी से लॉगिन पासवर्ड को अक्षम करें सक्षम करें पर क्लिक करें।
उपलब्ध सीमाओं की जांच कैसे करें?
निर्दिष्ट सीमाओं की जांच करने के लिए कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
1. इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें
2. होम पेज पर वैयक्तिकृत सीमाओं पर क्लिक करें
3. वैयक्तिकृत सीमाएं देखें पर क्लिक करें
आवर्ती लेनदेन को कैसे हटाएं और जांचें?
लेनदेन पर जाएं -> लेनदेन देखें -> निर्धारित/आवर्ती लेनदेन देखें -> खोज बटन पर क्लिक करें -> तिथि सीमा दर्ज करें (वर्तमान तिथि) से (भविष्य की तिथि - वर्तमान तिथि + 365 दिन) तक और खोज बटन पर क्लिक करें।
विजेट कैसे जोड़ें?
नेट बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद, निम्न चरणों का पालन करें। वैयक्तिकृत डैशबोर्ड पर क्लिक करें->आवश्यक विजेट के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें और जोड़ें बटन पर क्लिक करें। कुछ उपयोगी विजेट इस प्रकार हैं -
- सूचनाएं
- पासवर्ड अलर्ट
- लेन-देन शॉर्टकट
- ग्राहक संबंध सारांश
लाभार्थी के लिए सीमा कैसे निर्धारित या हटाएँ?
लाभार्थी की सीमा की जांच और उसे निर्धारित करने के लिए लेनदेन टैब पर जाएं, लाभार्थी प्रबंधन पर जाएं -> लाभार्थी को स्वीकृत/संशोधित/हटाएं
चेक बुक के लिए अनुरोध कैसे करें?
लॉगिन के बाद, सामान्य सेवा पर जाएँ >> सेवा अनुरोध पर क्लिक करें
जारी किए गए चेक को कैसे देखें या रोकने के लिए अनुरोध कैसे करें ?
लॉगिन के बाद, खाते -> सक्रिय खाते -> खाते चुनें -> कार्रवाई -> जारी किए गए चेक को देखें या रोकें।
क्या उपयोगकर्ता नेट बैंकिंग के माध्यम से 15जी/15एच फॉर्म जमा कर सकता है?
हां, नेट बैंकिंग में यह सुविधा सक्षम है। नेट बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद, सामान्य सेवा पर जाएँ -> पिछले कर निर्धारण वर्ष के अनुसार अनुमानित कुल आय का विवरण दर्ज करें >> घोषणा स्वीकार करें और आगे बढ़ें।
पॉज़िटिव पे के लिए अनुरोध कैसे करें ?
बड़ी राशि के चेक के लिए पॉज़िटिव पे का अनुरोध नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
लॉगिन के बाद कृपया सामान्य सेवा >> पॉज़िटिव पे पर जाएँ।
खाता विवरण कैसे तैयार किया जाता है और खाता विवरण अधिकतम कितने समय का तैयार किया जा सकता है?
लॉगिन के बाद खाता विवरण का विकल्प निम्न पाथ में उपलब्ध है
खाते >> सक्रिय खाते >> (खाता चुनें) >> एक्शन पर क्लिक करें >> खाता विवरण। नेट बैंकिंग के माध्यम से अधिकतम 365 दिनों का विवरण तैयार किया जा सकता है।
आधार खाता को जोड़ने के लिए अनुरोध कैसे करें?
नेट बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद, कृपया सामान्य सेवा >> सरकारी योजनाएं >> आधार खाता लिंकेज पर जाएं।
नेट बैंकिंग में कौन सी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं ?
निम्नलिखित कार्यक्षमता सक्षम की जा रही है
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- एलपीजी खाता जोड़ना
- आधार खाता जोड़ना
- जीएसटीएन पंजीकरण
- पीपीएफ
- एनपीएस
- सर्व शिक्षा अभियान
- एससीएसएस
जमाराशि खातों को बंद करने के लिए अनुरोध कैसे करें?
नेट बैंकिंग के माध्यम से खोले गए जमाराशि खातों को बंद करने का अनुरोध निम्न पाथ के अंतर्गत रखा गया है
लॉगिन के बाद >> जमाराशि पर जाएँ >> जमाराशि बंद करें