नकदी प्रबंधन प्रणाली > नकदी प्रबंधन सेवाएँ > नकद प्रबंधन प्रणाली

नकद प्रबंधन प्रणाली

हमारा बैंक - सर्वोत्तम नकद प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी है, जिसके पास कॉर्पोरेट/संस्थानों के संपूर्ण संग्रहण और भुगतान आवश्यकता को संभालने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ सीएपीएस नाम का एक विशेष सेटअप है. सीएपीएस उत्पादों और सेवाओं को बाजार में स्वीकार किया जाता है और सेवा स्तर एवं दक्षता के मामले में किसी प्रतिस्पर्धी बैंक के बराबर है. सीएपीएस निधियों की उपलब्धता बढ़ाता है. इसके मूर्त लाभ हैं: - संवर्धित तरलता, लागत में कमी, लाभ अधिक करना, प्रभावी नियंत्रण, प्रतिस्पर्धी बढ़त और कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं सहज सामंजस्य, होस्ट टू होस्ट सेवाओं के साथ अनुकूलित एमआईएस, एपीआई/वेब सेवाओं और एसएफटीपी.

यूनि कलेक्ट

ग्राहक/डीलर हमारी किसी भी शाखा में नकद/चेक जमा करते हैं और इन संग्रहणों को प्रासंगिक एमआईएस के साथ हमारे ग्राहकों के खाते में जमा किया जाता है. इनकी मुख्य विशेषताएं हैं:

कॉर्पोरेट को अपने ग्राहकों/डीलरों से निधि संग्रहण करने में सक्षम बनाता है.

संग्रहण में नकद जमा एवं स्थानीय चेक संग्रहण शामिल हैं.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में सेवाएं उपलब्ध हैं.

सहमत टीएटी के अनुसार सुनिश्चित क्रेडिट.

अनुकूलित एमआईएस मेल/होस्ट टू होस्ट एकीकरण / एसएफटीपी / एपीआई के माध्यम से साझा किया जाता है.

यूनि ई-कलेक्ट

इस उत्पाद में आरटीजीएस/एनईएफटी की विशेषताएं शामिल हैं. डीलर अन्य बैंक की शाखाओं से या नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, आईएमपीएस आदि का उपयोग करके अपने खातों से कॉर्पोरेट के क्रेडिट के लिए राशि भेज सकते हैं. इसके तहत, संग्रहण सीएमएस हब में एकत्र किए जाते हैं और सहमत टीएटी के अनुसार ग्राहक को क्रेडिट दिया जाता है. इसकी मुख्य विशेषताएं हैं:

एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से अपने ग्राहकों/डीलरों से संग्रहित निधि पर कॉर्पोरेट को एमआईएस.

वर्चुअल खाता पद्धति के आधार पर उच्च मूल्य भुगतान के लिए इंटर बैंक ऑनलाइन समाधान.

यह उत्पाद लाभार्थी की गोपनीयता को सुरक्षित रखता है क्योंकि संग्रहण वर्चुअल खाता संख्या के माध्यम से किया जाता है जिसे प्रेषक के साथ साझा किया जाता है.

कॉर्पोरेट के स्वचालित वातावरण में एमआईएस का उपयोग करते हुए परेशानी मुक्त समाधान.

यूनि डायरेक्ट डेबिट

बैंक के ग्राहक, जो हमारे बैंक में खाता रखते हैं, वे निर्दिष्ट अवधि के लिए निर्दिष्ट राशि के साथ अपने खातों को डेबिट करने हेतु कॉर्पोरेट को अधिदेश दे सकते हैं.

हमारे साथ खाता रखने वाले अपने ग्राहकों द्वारा जारी अधिदेशों के आधार पर कॉर्पोरेट द्वारा बारंबार संग्रहण किया जा सकता है.

अधिदेश पंजीकरण की परेशानी मुक्त प्रक्रिया.

कॉर्पोरेट द्वारा प्रदान किए गए डेटा के आधार पर निधियों का परेशानी मुक्त संग्रहण.

यूनिई-नाच

बारंबार भुगतान के समाधान के लिए नाच की शुरुआत करके इसे एनपीसीआई के माध्यम से कार्यान्वित किया गया. यह परेशानी मुक्त तरीके से बड़ी मात्रा में आवर्ती भुगतानों को संभालने के लिए एक सुदृढ़ प्लेटफॉर्म है. आपूर्तिकर्ता निर्दिष्ट अवधि के लिए निर्दिष्ट राशि के साथ अपने खातों को डेबिट करने के लिए कॉर्पोरेट को अधिदेश दे सकते हैं. कॉर्पोरेट देय तिथि पर डेबिट किए जाने के लिए हमें आपूर्तिकर्ताओं की फाइल प्रेषित कर सकते हैं.

इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:

यूनियन बैंक लेनदेन स्तर के एमआईएस सहित सफल डेबिट की कुल राशि को कॉर्पोरेट के खाते में पूल करेगा. यूनियन बैंक होस्ट टू होस्ट सेवाएं/ एपीआई/ मेल के माध्यम से तत्काल अपडेट एवं आवधिक एमआईएस प्रदान करता है.

तत्काल अपडेट ऑटो रिकॉन सुविधा प्रदान करते हैं.

यूनि स्वीप

स्वीप का अर्थ है एक ही कंपनी के खातों के बीच शेषराशि का अंतरण. यह सुविधा देश भर में यूनियन बैंक की कई शाखाओं में बड़ी संख्या में खाते रखने वाली कंपनियों के लिए बहुत उपयोगी है.

कॉर्पोरेट कई केंद्रों पर कई संग्रहण खातों और एक केंद्र पर मूल (पूलिंग) खाते का उपयोग करते हैं.

कॉर्पोरेट अपने पूर्व-निर्धारित मूल खाते में अपने निधियों का परेशानी मुक्त अंतरण का आनंद ले सकते हैं.

द्वितीयक खातों से शेषराशि को पूर्व-निर्धारित अवधि में प्राथमिक खाते में अंतरित (स्वेप्ट) किया जाएगा.

ये अंतरण बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के संचालित होते हैं.

यूनि फी कलेक्शन

शैक्षणिक संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल आदि इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं जो आवश्यकतानुसार उपरोक्त संग्रहण उत्पादों में से किसी का संयोजन हो सकता है. छात्र/अभिभावक यूएफसीएस (किसी भी समय, कभी भी, कहीं भी) के माध्यम से स्कूल शुल्क, छात्रावास शुल्क, मेस शुल्क, बस शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

प्रत्येक छात्र से संग्रहित शुल्क पर सुदृढ़ एमआईएस द्वारा समर्थित किसी भी बैंक में संस्थागत खाते में एकल क्रेडिट.